Sunday, May 30, 2021

छतरपुर जिले के राजनगर थाने के ग्राम बंदरगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के साथ दबंगों द्वारा मारपीट व दुष्कर्म का मामला सामने आया

छतरपुर:-छतरपुर जिले के राजनगर तहसील के ग्राम बंदरगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग के परिवार व  महिलाओं के साथ मारपीट ,अभद्रता व दुष्कर्म का  मामला सामने आया है तथा महिला के साथ बच्चों के समक्ष दुष्कर्म करने की बात भी सामने आई है लेकिन महिला ने इस बात को f.i.r. में दर्ज नहीं किया है क्योंकि आरोपियों द्वारा महिला को व परिवार को मारने की धमकी दी गई थी इसी डर के मारे  वह f.i.r. में इस बात को दर्ज नहीं कराई गई ।  महिला ने नजदीकी पुलिस थाने में  रिपोर्ट लिखी गई है वह इस प्रकार से है फरियादिका श्रीमती सोनम अहिरवार पति बैजनाथ अहिरवार उम्र 25 साल निवासी बंदरगढ की अपनी सास हरबाई अहिरवार के साथ उपस्थित थाना आकर जुबानी रिपोर्ट करती हूँ कि मैं गाँव बंदरगढ की रहने वाली हूँ। घरु काम व मजदूरी करती हूँ, दिनांक 19/04/2021 के शाम करीवन 4 बजे की बात है मै व मेरी सास हरबाई अपने घर के अंदर बैठे थे। मेरा पति बैजनाथ अहिरवार घर के बाहर साईकिल सुधार रहा था कि गांव के ह्रदय पटैल पिता बृदीप्रसाद पटैल, विनोद पटैल पिता बृदीप्रसाद पटैल एवं आकाश पटैल पिता राजकुमार पटैल तीनों आये और मेरे पति बैजनाथ से बोले कि हमारे खेतों में खाद डालना है व घरों की लकडियां रखना है। तो मेरे पति ने कहा कि मुझे न्यौता करने जाना हैं। आने के बाद खाद व लकडियां डाल दूंगा। इसी बात पर से मेरे पति बैजनाथ को मादरचोद, भोसडीवाले चमरा की बुरी बुरी गालियां देकर बोले कि हमारा काम करने से मना करता है तो मेरे पति घर के अंदर आ गये। तो ह्रदय पटैल, विनोद पटैल, आकाश पटैल मेरे घर के अंदर घुस आये तीनों ने लाठियां लिए थे। तो मैंने बोला कि मेरे पति को गालियां क्यों दे रहे है तो ह्रदय पटैल मेरी लाठियों से मारपीट करने लगा। मेरी सास हरबाई बचाने आयी तो आकाश पटैल व विनोद पटैल मेरी सास की लाठी से मारपीट कर दी, मारपीट से मुझे बांई पैर व पैर में, मेरी सास को बांये पैर की जांघ में व दाहिने पैर की जांघ में मूंदी चोटें आई है। मौके पर मेरे पति व देवर लखन अहिरवार ने बीच बचाव किया है। घटना देखी सुनी है जाते समय तीनों लोग बोल रहे थे मादरचोद चमारों यदि रिपोर्ट करने थाने गये तो जान से मार कर खत्म कर देंगे इन तीनों ने तीन दिन तक हम लोगों को घर से बाहर निकलने नही दिया। जिस कारण थाना रिपोर्ट को नहीं आ पाये थे। आज दिनांक को मौका पाकर सास हरबाई के साथ थाना रिपोर्ट को आयी हूँ।  रिपोर्ट अपराध क्रमांक 146 /2021 धारा 452 /343 /294 /323 /506 /34 ता0 हि03(1) द /3(1) ध /3(2) (VA) एसी/एसटी /एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।इस प्रकार से छतरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजी. अजय अहिरवार से छतरपुर पुलिस अधीक्षक से चर्चा में बताया गया है कि महिला ने बयान में दुष्कर्म की बात नहीं कही गई और एफ आई आर में भी दुष्कर्म की  बात दर्ज नहीं कराई गई और बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है तथा अन्य दो  फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा ।  मामले पर बलात्कार जैसी घटना दर्ज नहीं हुई है जो कि महिला की जांच होने के बाद में खुलासा हो सकता है। पीड़ित महिला ने किसी के दबाव आकर या पति की हत्या के डर से दुष्कर्म पर बयान नहीं दिए।
पुलिस ने आश्वासन दिया है सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sunday, May 23, 2021

अहिरवार समाज संघ भारत के तत्वाधान में मध्य प्रदेश शाखा की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन मीटिंग हुई संपन्न।

 *अहिरवार समाज संघ भारत के तत्वाधान में मध्य प्रदेश शाखा की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन मीटिंग आज दिनांक 23/5/2021 को आयोजित की गई।* संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी हनुमंत सिंह बौद्ध जी , कार्यवाहक  प्रदेश अध्यक्ष एन एस वर्मा जी,  युवा राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर देवंद्र सूर्यवंशी जी , प्रदेश के पदाधिकारी गण, सभी संभाग अध्यक्ष ,सभी जिलाध्यक्ष , संभाग और जिलों के पदाधिकारी गण तथा तहसील, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी गण ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जुड़े।  बैठक का विषय कोरोना महामारी पर चर्चा के संदर्भ में रखी गई। अध्यक्ष जी ने सभी संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियो से चर्चा की तथा कोरोना महामारी की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया महामारी से हुई जनहानि तथा इलाज के दौरान आई समस्याओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने बारीकी से जायजा लिया और समस्याओं को जाना तथा गरीब व्यक्ति या अहिरवार समाज का कोई पीड़ित व्यक्ति रोज कमाने खाने वाले भूखे ना रहे, उनकी चिंता की गई जूम मीटिंग राष्ट्रीय कार्यालय सचिव एवं मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय  अहिरवार द्वारा संचालित की गई। जिसमें सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्रीय समस्याओं व वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने निर्देश दिए कि संघ के पदाधिकारी आवश्यक रूप से वेक्सिनेशन करावे और समाज को वेक्सीन लगवाने हेतु प्ररित करें। शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें तथा जरूरत मंद को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में अपना योगदान दे। इस प्रकार अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई तथा अहिरवार समाज संघ के संघठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। तथा कोरोना महामारी में निधन हुए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत मे सभी का आभार कर वर्चुअल बैठक का समापन किया गया।

Saturday, April 17, 2021

अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सुर्यवंशी जी के नेतृत्व में विदिशा जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी पुलिस बल के साथ कुरवाई के ग्राम पिकलोन में हुई हत्या के पीड़ित परिवार से मिले।





भोपाल:- आज अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉक्टर  जगदीश सूर्यवंशी जी  उनके साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता  कुरवाई के पिकलोन में हुई घटना के मृतक हरप्रसाद अहिरवार के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। ग्राम पिकलोन में अनुसूचित जाति  वर्ग के व्यक्ति हरप्रसाद अहिरवार उसके परिवार के साथ  कुछ सवर्णों के द्वारा  मारपीट की। आरोपियो के द्वारा जमीन रविदास व शिवपर्वती मंदिर की जमीन  की बाउंड्री को लेकर हरप्रसाद अहिरवार की हत्या कर दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी के नेतृत्व मृतक हरप्रसाद अहिरवार के परिजनों से मिले एवं घटना की एसपी महोदय से विस्तृत चर्चा हुई मौके पर घटना की जांच कर रहे डीएसपी श्री सौरभ तिवारी जी क्षेत्र के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे
जिसको लेकर  डी.एस.पी. श्री सौरभ तिवारी, कुरवाई टी आई श्री विजेंद्र मस्कोले, आदि प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की चर्चा क हुई। तथा पीड़ित परिवार से घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और   पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अहिरवार समाज संघ हमेशा तत्पर साथ रहेगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर देवंद सूर्यवंशी जी ,  राष्ट्रीय कार्यालयीन सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश अजय अहिरवार , संभागीय अध्यक्ष महाराज सिंह सुयावंशी , विदिशा जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार, कुरवाई ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह अहिरवार , संभागीय सदस्य संतोष अहिरवार, राधेश्याम अहिरवार, गंजबासौदा नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर अहिरवार  , पठारी तहसील अध्यक्ष  भागचंद अहिरवार ,पठारी व कुरवाई के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता  घटनास्थल पर मौजूद रहे।

Thursday, March 25, 2021

अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का किया गया गठन।





 भोपाल- अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया  गया  जिसमें युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव श्री मिथिलेश कैमरे   व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजीनियर अजय अहिरवार  की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष श्रीमती वीणा कैमरे ,जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती देवकी तिलवे ,जिला सचिव- श्रीमती रेखा केरो के पद पर नियुक्त किया गया है । सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा बधाई दी गई। 

Tuesday, March 23, 2021

*अहिरवार समाज संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि आरोन में मनाई गई*







दिनांक 21 मार्च 2021 को अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में *स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव  की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह अहिरवार समाज धर्मशाला आरोन जिला गुना पर स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी की पुत्री कुमारी पूजा चौधरी प्रदेश महासचिव के द्वारा रखा गया जिसमें मुख्य रुप से अहिरवार समाज संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी सम्मिलित हुए।* तथा युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सूर्यवंशी , राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर  अजय अहिरवार  ,राष्ट्रीय अनुशासन समिति सदस्य श्रीमती पार्वती अहिरवार  ,नाजी प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह रसोनिया  ,प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश अहिरवार  ,भोपाल संभाग अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी , विदिशा जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार  ,ग्वालियर संभाग अध्यक्ष  अशोक जाटव , गुना जिला अध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल अहिरवार ,युवा प्रकोष्ठ ग्वालियर संभाग अध्यक्ष हरिकिशन खरे , युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संदेश अहिरवार , महासचिव ग्वालियर संभाग एडवोकेट रामचरण अहिरवार  ,अशोकनगर जिला अध्यक्ष नथन सिंह महोबिया  , सुठलिया ब्लॉक अध्यक्ष नानकराम अहिरवार , निलेश अहिरवार , मोहन मोहने  ,हीरालाल अहिरवार  ,संजू चौधरी , रीना अहिरवार ,अंकु अहिरवार ,मुकेश इमलिया ,राकेश अहिरवार ,रामवती अहिरवार अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष आरोन महिला प्रकोष्ठ ,व अन्य पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित हुए। *श्रद्धांजलि समारोह में 10वीं व 12वीं के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा सक्रिय पदाधिकारी के रूप में महाराज सिंह सूर्यवंशी  भोपाल संभाग अध्यक्ष, बबलू अहिरवार  विदिशा जिला अध्यक्ष, नानकराम अहिरवार सुठालिया ब्लॉक अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया* गया तथा तथा पदाधिकारियों के द्वारा स्वर्गीय श्री  रघुवीर सिंह चौधरी  के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला तथा उनके संघर्ष को याद किया।  उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tuesday, March 16, 2021

मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस पर बच्चों को कपड़े बांटे गए परसौना में ।





 

मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस  पर बच्चों को कपड़े बांटे गए परसौना में ---
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय इंद्रेश कुमार वर्मा संभागीय प्रभारी अहिरवार समाज संघ संभाग रीवा व प्रभारी प्रधानाध्यापक ने मान्यवर कांशी राम साहब के जन्मदिवस पर मुख्य अतिथि रहे तथा श्रीमती वंदना जी विशिष्ट अतिथि रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  सुश्री गरिमा जी ने किया। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने मान्यवर कांशी राम साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत की इसके बाद अन्य अतिथियों ने मान्यवर साहब पर पुष्प अर्पित की। सभा  का संचालन श्रीमती  शबाना ने किया मुख्य अतिथि ने मान्यवर कांशी राम साहब के बारे में विस्तृत बताया उन्होंने बताया की मान्यवर साहब ने दबे कुचले समाज के लोगों के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी ।उन्होंने इस समाज को ही अपना परिवार माना और पूरी जिंदगी समाज की सेवा करते रहे और अपने जीते जी इस दबे कुचले लोगों को हुकुम राज भी बनाया उनका कहना था जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए लेकिन आज उनके इस तथ्य को नहीं माना जा रहा है। उनके जीते जी बहुत सी भर्तियां हुई जो इन गरीब मजलूम को नौकरी मिली जो आज कुछ दिख रहे हैं वह सब कांशी राम साहब की ही देन है क्योंकि उनके जाने के बाद उनकी कमी को कोई पूर्ति नहीं कर पा रहा है बल्कि जो भर्तियां होनी चाहिए थी वह भी बंद कर दी गई हैं बल्कि वह हमेशा के लिए बंद करने की व्यवस्था की जा रही है।  मुख्य अतिथि,   विशिष्ट अतिथि  के द्वारा इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों को कपड़े बांटे गए । विशिष्ट अतिथि ने कहां की बाबा साहब ने कहा है कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो उसे पिएगा वह दहाड़े गा अतः हम सभी को अपने बच्चों को शिक्षा देना जरूरी है तभी मान्यवर साहब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा अध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों का  आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को शुभकामनाएं दी।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत
#रीवा
#assmp

Monday, March 15, 2021

अहिरवार समाज संघ का तृतीय सागर संभाग अधिवेशन संपन्न हुआ।









 *दिनांक 14 मार्च 2021 को तृतीय सागर  संभाग अधिवेशन का आयोजन सागर जिले के मकरोनिया के आकांक्षा मैरिज गार्डन में किया गया जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पूर्व सांसद व  अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष आनंद अहिरवार  रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता  अहिरवार समाज संघ संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश    सूर्यवंशी  द्वारा की गई । कार्यक्रम में विशेष व विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी  हनुमत बौद्ध  , प्रदेश अध्यक्ष एम एल वर्मा,, राष्ट्रीय सचिव प्रताप रोहित , राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सूर्यवंशी  ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर  अजय अहिरवाल   ,राष्ट्रीय कार्यालय  सचिव ब प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर  अजय अहिरवार , प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व डीएसपी  पुरुषोत्तम लाल  अहिरवार  सागर संभाग सुरक्षा प्रभारी पी एन अहिरवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी , भोपाल संभाग अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी ,रायसेन जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद चौधरी , जिला सचिव पी एस नरवरिया  , टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष पंकज अहिरवार  , विदिशा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रानी अहिरवार , दमोह जिला अध्यक्ष वी डी बाबरा , युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार, निवाड़ी से जिला अध्यक्ष एनके अहिरवार ,  छतरपुर से देवीदीन अहिरवार, भागवती अहिरवार ,बाबूलाल अहिरवार ,मोहन अहिरवार , राहतगढ़ तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर अहिरवार, बीना तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद अहिरवार, नैतिक चौधरी ,आदित्य चौधरी, अन्य पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता व सामाजिक बंधु उपस्थित हुए। क्षेत्रीय पूर्व सांसद आनंद अहिरवार द्वारा कहा गया है कि बौद्ध धर्म एक वैज्ञानिक व तार्किक धर्म है इस मार्ग पर चलकर हम अपनी जीवन का उत्थान कर सकते हैं। । राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया कि  समाज में व्याप्त कुरीतियों मृत्यु भोज नशा जैसी बुरी आदतों को छोड़कर शिक्षा व्यवसाय व अन्य क्षेत्रों में अपने समाज को अग्रसर होना चाहिए तथा  जिन लोगों के द्वारा मृत्यु भोज व नशा क्षेत्रों में काम किया उन सभी को प्रतिभा सम्मान व पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आयोजक सागर संभाग अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अहिरवार, सागर जिला अध्यक्ष राम प्रसाद चौधरी, युवा सागर अध्यक्ष रितेश रोहित ,संभाग युवा अध्यक्ष गुमान सिंह अहिरवार और बीना युवा अध्यक्ष व  मीडिया प्रभारी वीरेंद्र राज , शंकरलाल अहिरवार ,आदि लोगों के द्वारा  किया गया। तथा कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।*

#assmp

#ErAjayahirwar

#इंजीनियर_अजय_अहिरवार

#अहिरवार_समाज_संघ_भारत

#सागर

अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।

 अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।  सुठालिय...