*दिनांक 14 मार्च 2021 को तृतीय सागर संभाग अधिवेशन का आयोजन सागर जिले के मकरोनिया के आकांक्षा मैरिज गार्डन में किया गया जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पूर्व सांसद व अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष आनंद अहिरवार रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी द्वारा की गई । कार्यक्रम में विशेष व विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी हनुमत बौद्ध , प्रदेश अध्यक्ष एम एल वर्मा,, राष्ट्रीय सचिव प्रताप रोहित , राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सूर्यवंशी ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहिरवाल ,राष्ट्रीय कार्यालय सचिव ब प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार , प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व डीएसपी पुरुषोत्तम लाल अहिरवार सागर संभाग सुरक्षा प्रभारी पी एन अहिरवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी , भोपाल संभाग अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी ,रायसेन जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद चौधरी , जिला सचिव पी एस नरवरिया , टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष पंकज अहिरवार , विदिशा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रानी अहिरवार , दमोह जिला अध्यक्ष वी डी बाबरा , युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार, निवाड़ी से जिला अध्यक्ष एनके अहिरवार , छतरपुर से देवीदीन अहिरवार, भागवती अहिरवार ,बाबूलाल अहिरवार ,मोहन अहिरवार , राहतगढ़ तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर अहिरवार, बीना तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद अहिरवार, नैतिक चौधरी ,आदित्य चौधरी, अन्य पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता व सामाजिक बंधु उपस्थित हुए। क्षेत्रीय पूर्व सांसद आनंद अहिरवार द्वारा कहा गया है कि बौद्ध धर्म एक वैज्ञानिक व तार्किक धर्म है इस मार्ग पर चलकर हम अपनी जीवन का उत्थान कर सकते हैं। । राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों मृत्यु भोज नशा जैसी बुरी आदतों को छोड़कर शिक्षा व्यवसाय व अन्य क्षेत्रों में अपने समाज को अग्रसर होना चाहिए तथा जिन लोगों के द्वारा मृत्यु भोज व नशा क्षेत्रों में काम किया उन सभी को प्रतिभा सम्मान व पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आयोजक सागर संभाग अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अहिरवार, सागर जिला अध्यक्ष राम प्रसाद चौधरी, युवा सागर अध्यक्ष रितेश रोहित ,संभाग युवा अध्यक्ष गुमान सिंह अहिरवार और बीना युवा अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी वीरेंद्र राज , शंकरलाल अहिरवार ,आदि लोगों के द्वारा किया गया। तथा कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।*
#assmp
#ErAjayahirwar
#इंजीनियर_अजय_अहिरवार
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत
#सागर








No comments:
Post a Comment