अहिरवार समाज संघ जिला विदिशा जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार के नेतृत्व में आज एक ज्ञापन सौंपा जिसमें घटना की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर विदिशा पुलिस अधीक्षका मोनिका शुक्ला जी को ज्ञापन सौंपा ।जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार जी ने कहा है आरोपियों को सजा होना चाहिए लेकिन निर्दोष लोगों को ना फसाया जाए इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए । इस मौके पर संघ के विदिशा जिलाध्यक्ष बबलू अहिरवार, जिला कोषाध्यक्ष डॉ राजेश अहिरवार, जिला महासचिव डॉ मोहन मांडले, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मणिभाई अहिरवार, प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश अहिरवार , आशाराम अहिरवार,भीम आर्मी नटेरन ब्लॉक अध्यक्ष माखन सिंह अहिरवार, भीम आर्मी शमशाबाद तहसील अध्यक्ष चरण सिंह अहिरवार व अहिरवार समाज संघ एवं भीम आर्मी के अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए
Monday, November 8, 2021
अहिरवार समाज संघ ने मनाया विद्यार्थी दिवस-
दिनांक 7 नवंबर 2021 को अहिरवार समाज संघ ने कस्बा प्रतापगढ़ तहसील सिलवानी जिला रायसेन में विद्यार्थी दिवस मनाया क्योंकि इसी दिन 7 नवंबर सन 1900 को परम पूज्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी पहली बार स्कूल गए थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय संरक्षक व कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री माननीय डॉ प्रभुराम चौधरी जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय ठाकुर रामपाल सिंह जी व भोपाल संभागीय संयुक्त सचिव सम्मानीय एम एल बघेल जी रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी मध्य प्रदेश सम्मानीय हनुमत सिंह बौद्ध जी द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में रायसेन जिला संगठक श्री करोड़ी लाल , जिला संयुक्त सचिव श्री रघुवीर सिंह, बरेली तहसील सचिव श्री साहब सिंह , श्री पोहप सिंह।
विशेष आमंत्रित श्री रामगोपाल श्री प्रदीप कुमार श्री कन्हैया लाल, यादराम श्री संतोष कुमार, शिवदयाल अहिरवार, जसवंत सिंह ,रामगोपाल अहिरवार, दुर्गा प्रसाद अहिरवार भोले प्रसाद चंद्र प्रसाद अंतराम अहिरवार, विश्राम बैरवा ,रामसेवक, नेतराम, गजराज जगन्नाथ ,गोपाल अहिरवार ,राधेलाल ,शेर सिंह अमर सिंह ,मुकेश अहिरवा, हीरालाल ,हरिद्वार मुन्ना लाल अहिरवार, गुड्डू सिंह खुमान सिंह आदि एवं अन्य सामाजिक जनों की उपस्थिति में माननीय प्रभुराम चौधरी मंत्री जी एवं अन्य अतिथियों ने बाबा साहब के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करके बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला और समाज संपूर्ण विकास हेतु सभी ने अपने सुझाव दिए अंत में अहिरवार समाज संघ के चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन 21 नवंबर 2021 को रविंद्र भवन भोपाल में सफल बनाने हेतु सभी ने सहयोग की बात की।
अशोकनगर जिले के शड़ोरा थाने के ग्राम मदागन में अहिरवार समाज के लोगों के साथ दबंगो द्वारा मारपीट व हत्या प्रयास की दर्दनाक घटना।
अहिरवार समाज के लोगो ने सिंचाई के लिये पानी देने से मना किया तो, रघुवंशी समाज के लोगों ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया तथा मारपीट की जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जब FIR के लिये शाडोरा थाना गये तो पुलिस थाना प्रभारी धाकड़ व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा पीडतों के साथ मारपीट की गई और अपशब्द कहे।
घटना की जानकारी मिलते ही अहिरवार समाज संघ अशोकनगर जिले के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री रवि मोहने जी व अन्य पदाधिकारी एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता पीड़ितों परिवार के पास पहुंचे तथा पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात कर एफ आई आर दर्ज कराई तथा उनको हॉस्पिटल पहुंचाया। तथा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की एवं थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर चक्का जाम किया।
यदि पुलिस प्रशासन आरोपियों व पीड़ित के साथ मारपीट करने वाले पुलिस थाना प्रभारी धाकड़ के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो अहिरवार समाज संघ एवं अन्य संगठन धरना आंदोलन चक्का जाम करेंगे।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत
Wednesday, November 3, 2021
संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी की मूर्ति का ग्राम मगरदा खुरई में हुआ अनावरण।
भोपाल- अहिरवार समाज संघ के खुरई तहसील अध्यक्ष इंजीनियर काशीराम अहिरवार के पूज्य पिता श्री गनपत अहिरवार जी की स्मृति में ग्राम मगरदा में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का लोकार्पण दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को किया गया जिसके मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री माननीय भूपेंद्र सिंह जी रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी ने की ।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी एम एल वर्मा जी, बीना विधायक महेश राय जी, प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष एन एस वर्मा जी, संभागीय अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी , संभागीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर सुकलाल अहिरवार, सागर जिला अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, बीना ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद अहिरवार , भोपाल जिला अध्यक्ष मिशनरी गायक राजू भारतीय द्वारा गानों के माध्यम से रूढ़िवादी परंपरा एवं नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज जन एकत्रित हुए वहीं पर रैदास भक्तों एवं उपस्थित सुनते जिओ द्वारा पंचशील कराया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने लोकार्पण के उपरांत सभी साधुओं पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में यूपीएससी की परीक्षा फाइट करने वाली सागर की रितु चौधरी का भी सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सागर जिले व अन्य जिलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समाज बंधु उपस्थित हुए।
Subscribe to:
Posts (Atom)
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। सुठालिय...
-
दिनांक 21 मार्च 2021 को अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में *स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजल...
-
7 मार्च 2021 को राजगढ़ जिले के सुठालिया में भोपाल संभाग वार्षिक अधिवेशन व संत रविदास जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न। कार्यक्रम ...
-
अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश की ओर से समाज सुधारक , दलितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मान्यवर कांशीराम साहेब जी की 14 वी पुण्यतिथि पर शत-शत...