Thursday, July 22, 2021

अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात ।

अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल को बोधि वृक्ष (पीपल) भेट करते हुए।
भोपाल:- आज महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल जी से अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। अजाक्स छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी ने महामहिम जी को बोधि वृक्ष (पीपल) देकर स्वागत किया। छात्र संघ ने 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र सोप कर बिंदुवार चर्चा की। महामहिम राजपाल महोदय ने जल्द ही समस्यो का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ  देवेन्द्र सूर्यवंशी, हेमन्त सिंह, इंजीनियर अजय अहिरवार उपस्थित रहे।
अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग  की समस्याओं के निराकरण हेतु 20 बिंदुओं पर मांग पत्र सौंपा-
1 .मध्यप्रदेश शासन में बैकलॉग के एक लाख से अधिक रिक्त पदों को एक माह में भर्ती करें।
2 .एससी एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति शीघ्र प्रदान की जाए।
3.आवास सहायता भत्ता योजना की राशि संपूर्ण मध्यप्रदेश में छात्रों को आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई है तत्काल आवास सहायता भत्ता योजना की राशि प्रदान की जाये।
4.अनुसूचित जाति वर्ग कन्या आश्रम एवं बालक आश्रम संचालित होते थे जिन्हें वर्ष 2016 से बंद कर दिया गया है तत्काल आश्रमों को पुनः चालू किया जाए।
5. अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल  शीघ्र खोला जाए जिससेवंचित छात्र छात्राएं स्कूल - कॉलेज के फॉर्म भर सकें
6. स्कूल शिक्षा/ उच्च शिक्षा का प्राइवेटीकरण बंद किया जाए एकल शिक्षा प्रणाली लागू की जाए।
7. नेमावर जिला देवास में आदिवासी समुदाय के साथ हुए जघन्य अपराध की CBI जांच कराई जाये, दोषियों को फाँसी की सजा दी जाये तथा पीड़ित परिवार को तत्काल शासकीय नॉकरी दी जाए।
8. 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश रहता था। जिसे हाल में राज्य सरकार दुवारा हटा दिया गया। विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाये।
9.अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग पर अत्याचार, बलात्कार, मारपीट करने वालो पर तत्काल कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
 10.मध्यप्रदेश शासन अंतर्गत विश्वविद्यालयो में 100 बिंदु रोस्टर का पालन किया जाए एवं विश्वविद्यालयो    अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कुलपति नियुक्त किए जाए।
11. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकतर विभागों मैं दलित शब्द व हरिजन शब्द का प्रयोग हो रहा है जो 
असंवैधानिक शब्द है ,अनुसूचित जाति शब्द एक संवैधानिक शब्द है इसको सभी विभाग को निर्देशित कर तत्काल लागू किया जाए।
12.राज्य सरकार के विभागों में आउट सोर्स के माध्यम से कर्मचारी अधिकारी को प्राइवेट तौर पर काम करने हेतु रखा जा रहा है इसे बंद किया जाए और नियमित भर्ती की जाए।

आदि बिंदुओं पर चर्चा कर  महामहिम राज्यपाल जी  द्वारा मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ  देवेन्द्र सूर्यवंशी, हेमन्त सिंह, इंजीनियर अजय अहिरवार उपस्थित रहे।

Tuesday, July 20, 2021

गंजबासौदा के लाल पठार पर 11 लोगों के मृतक परिवारों से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष


विदिशा:-  गंजबासौदा के लाल पठार पर कुआं धसकने से हुई 11 लोगों की मौते हुई उनके मृतक परिवारों से अहिरवार समाज संघ  के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी, प्रांतीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी एम एल वर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव इंजीनियर अजय अहिरवार ,भोपाल संभाग अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी मिलने पहुंचे। घटना स्थल पर संभागीय सदस्य संतोष पड़रिया ,जिला अध्यक्ष बबलू  अहिरवार ,कार्यवाहक महिला जिला अध्यक्ष रानी अहिरवार, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीभाई कोषाध्यक्ष डॉ राजेश अहिरवार ,नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर अहिरवार ,ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह अहिरवार, रामप्रसाद दिवाकर आदि लोग  परिजनों से मिले और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार से अधिक से अधिक मुआवजा पीड़ित परिवार जनों को दिलवाया जाएगा एवं रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार से मदद दिलाए जाने के लिए हम प्रयास करेंगे इस दुख की घड़ी में हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे । जिस कुएं में एक 11 लोगों की मौत हुई है उस कुएं की निर्माण एजेंसी की जांच कराई जाएगी जिसमें जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की बात भी कहीं इसके पश्चात गंजबासौदा रेस्ट हाउस में पहुंचकर समाज के लोगों से चर्चा की और पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी ने दी श्रद्धांजलि।


कुरावार:- अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह वर्मा के पूजनीय पिताजी श्री हजारी लाल वर्मा जी की 14 वी पुण्यतिथि का कार्यक्रम  18/7/2021को राजगढ़ जिले के कुरावर तहसील के अम्बेडकर पार्क मैं रखा गया था जिसमें मृत्यु भोज बंद करने वालो व रिटायर शिक्षकों को सम्मानित किया तथा कुरीतियों को बंद करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव इंजीनियर अजय अहिरवार , अंधश्रद्धा उन्मूलन प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अहिरवार , प्रांतीय कोषाध्यक्ष पर्वत सिंह अहिरवार , भोपाल संभाग जिला सचिव जे पी  अहिरवार  ,संभाग उपाध्यक्ष एल पी वर्मा व जिले , तहसील के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता और परिवार जन उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सूर्यवंशी ने कहा कि मृत्यु भोज को बंद करना होगा तथा रूढ़िवादी परंपराओं को जड़ से मिटाना होगा सभी समुचित समाज का विकास होगा तथा हमारी समाज आगे बढ़ेगी।

Sunday, July 18, 2021

अहिरवार समाज संघ कुरवाई ब्लॉक की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

कुरवाई:-:अहिरवार समाज संघ विदिशा जिले की कुरवाई ब्लॉक  के ग्राम  धारु खेड़ी मुडरा मे 18 -7- 2021 बैठक संपन्न हुई समाज के उत्थान के लिए एवं अत्याचार अन्याय के खिलाफ सभी को एकजुट होने का निर्णय लिया तथा हर समाज स्वतंत्र है सब का सम्मान करना चाहिए क्योंकि अब अहिरवार समाज  जाग चुका है अहिरवार समाज संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री शैतान सिंह अहिरवार जी ने बताया की हमारी समाज को अच्छे से रहना चाहिए जो हमारे समाज के व्यक्तियों का सम्मान करेगा हम उस समाज के व्यक्ति का भी सम्मान करेंगे हमारे लिए सर्व समाज बराबर है अत्याचारी की कोई जात नहीं होती  मीटिंग में उपस्थित श्री प्राण सिंह अहिरवार संरक्षक ,कार्यवाहक अध्यक्ष गणेश राम अहिरवार, कोषाध्यक्ष छोटे लाल अहिरवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्ना लाल अहिरवार, ग्रामीण अध्यक्ष लालाराम अहिरवार ,समाजसेवी इंदल सिंह कुरवाई मनोज एरिया के समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अहिरवार समाज संघ का परिवार बनाने का सभी ने संकल्प लिया और बैठक का आभार व्यक्त आदरणीय सरपंच साहब समाजसेवी मजबुत सिंह अहिरवार जी ने  सभी ग्रामीणों को बहुत बहुत धन्यवाद किया।।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत #विदिशा

Thursday, July 15, 2021

अहिरवार समाज संघ के पदाधिकारियों द्वारा संघ के संरक्षक व स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी जी को उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।



भोपाल:- अहिरवार समाज संघ भारत  के संरक्षक और  लोक स्वास्थ्य व  परिवार कल्याण मंत्री Dr Prabhuram Choudhary  जी  को जन्मदिन की बधाई प्रेषित करने के लिए अहिरवार समाज संघ के पदाधिकारी गण उनके भोपाल निवास पर पहुंचे। जिसमें  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी , राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ममता सूर्यवंशी जी, युवा  प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहीरवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री  एम एल वर्मा जी (पूर्व DSP), वरिष्ठ समाजसेवी श्री हेमन्त नरवरिया जी,  राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी भोपाल संभाग सचिव  श्री जे पी अहिरवार जी, संभाग उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह वर्मा जी ,  होशंगाबाद युवा अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार जी  , प्रकाश कंथेले जी , दीपक केवट जी व  अन्य पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे।
#इंजीनियर_अजय_अहिरवार #अहिरवार_समाज_संघ_भारत

Wednesday, July 14, 2021

अहिरवार समाज संघ गुना जिले के द्वारा नेमावर की घटना को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम गुना कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।


गुना:- अहिरवार समाज संघ गुना जिले  के द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2021 ,बुधवार को देवास जिले के नेमावर में पांच आदिवासी सदस्यों की जघन्य हत्याकांड की सीबीआई जांच व आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर स्वतंत्रता पार्क गुना से जुलूस निकालकर कलेक्टर महोदय को  ज्ञापन सौंपा। नेमावर में पांच लोगों की जघन्य हत्या की गई है जिसमें अहिरवार समाज संघ द्वारा मांग की गई है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जावे तथा पीड़ित परिवार को 1-1  करोड़ की आर्थिक सहायता राशि व शासकीय नौकरी उपलब्ध कराई जाए। शासन मांगों को पूरा नहीं करती है संघ मध्य प्रदेश में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा । ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल अहिरवार ,संभागीय अध्यक्ष अशोक जाटव ,संभाग महासचिव गंगाराम अहिरवार, संभागीय सचिव रामचरण अहिरवार ,संभागीय महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शशि अहिरवार , जिलाध्यक्ष मीनू मोरिया, चाचौड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज अहिरवार ,कुंभराज ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह अहिरवार ,बमोरी ब्लॉक अध्यक्ष हरि चरण अहिरवार, नत्थू लाल अहिरवार पूर्व जनपद सदस्य ,बनवारीलाल अहिरवार, इंजीनियर दिनेश जाटव व अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।
#Assi_news #erajayahirwar

Thursday, July 8, 2021

अहिरवार समाज संघ द्वारा सागर जिले में नेमावर में हुई घटना के संबंध में सौंपा ज्ञापन।



  सागर:- अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश  द्वारा सागर जिले मैं  आज 08/07/2021 को संभागीय एवं जिला पदाधिकारियों  एवं अन्य कार्यकर्ता की उपस्थिति में देवास के नेमावर में हुए जघन्य हत्या कांड के विरोध में घटना की सीबीआई जांच हो तथा अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए के संबंध में ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा, जिसमें अहिरवार समाज संघ भारत के प्रदेश सचिव श्री शंकरलाल अहिरवार जी ,श्री एचडी अहिरवार जी संभागीय अध्यक्ष श्री दुर्गाप्रसाद अहिरवार जी एवं जिला अध्यक्ष इंजीनियर श्री रामप्रसाद चौधरी जी, उपाध्यक्ष श्री भागीरथ सब्जी वाले  महासचिव श्री पवन लारिया जी  युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष भाई सचिव चौधरी जी एवं उनके सभी मित्रगण जिला कोषाध्यक्ष श्री हरि भाई बौद्ध जी ,वामसेफ के जिला पदाधिकारी श्री विजेन्द्र अहिरवार जी  तथा श्री संजय रोहिदास जी (कांग्रेस ) एवं  अहिरवार समाज संघ के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

#अहिरवार_समाज_संघ_भारत  #सागर

अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।

 अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।  सुठालिय...