अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
सुठालिया:- दिनांक 27 फरवरी दिन रविवार दोपहर 12:00 बजे से अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में बूढ़ा महादेव के पास सुठालिया जिला राजगढ़ में संगठन के लोगों के द्वारा 8 बीघा जमीन खरीदी जिस पर संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वी जयंती का आयोजन संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र दांगी जी व विशेष अतिथि पूर्व विधायक माननीय नारायण पवार जी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन लोधी जी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा जी ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमल सिंह अहिरवार जी , प्रदेश कोषाध्यक्ष पर्वत सिंह अहिरवार जी, कन्हैया लाल वर्मा जी वरिष्ठ समाजसेवी एवं बैंक प्रबंध, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी , विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र वर्मा जी युवा प्रकोष्ठ प्रांतीय ,राजगढ़ जिला अध्यक्ष बापूलाल वर्मा जी , भोपाल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष व मिशनरी गायक राजू भारतीय जी, बालू सिंह वर्मा जी संभाग सचिव भोपाल व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास जी महाराज एवं भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सूर्यवंशी जी ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश व जिले का यह पहला स्थल जो समाज के लोगों ने अपने पैसों से 8 बीघा जमीन खरीदी है इस पर समाज संत शिरोमणि रविदास गुरुद्वारा व रोजगार प्रशिक्षण स्थल खोलेगा और और समाज को नशा मृत्युभोज व अन्य कुरीतियों को बंद करने को कहा गया तथा संघ की शपथ ग्रहण कराई गई । वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दांगी जी ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ कहा रविदास जी संतो के संत थे उनकी दी हुई अमृतवाणी की प्रेरणा से आज समाज उचाइयो पर पहुंच रहा है और कहा सूर्यवंशी जी ने जो शपथ दिलाई उसमें सभी कुप्रथाओं को बंद करने व उनमें ऐसी सभी बातों का समावेश है जो समाज के हित के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में रोडमल वर्मा जिला संगठक, विक्रम सिंह अहिरवार जिला उपाध्यक्ष ,नेनकराम अहिरवार जिला उपाध्यक्ष, रमेश अहिरवार जिला सचिव ,बाबूलाल अहिरवार तलेन जिला उपाध्यक्ष, प्रेम नारायण तिल्लौरे कुरावर जिला उपाध्यक्ष ,सुरेश वर्मा , ,राधेश्याम अहिरवार (पटवारी ), राजू अहिरवार, रीना अहिरवार, कैलाश वर्मा, संदीप वर्मा व अन्य पदाधिकारी गण और समस्त ग्रामवासी घाट बरोदिया उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का कैलाश वर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत #रविदास_जयंती #सुठालिया #राजगढ़
No comments:
Post a Comment