मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस पर बच्चों को कपड़े बांटे गए परसौना में ---
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय इंद्रेश कुमार वर्मा संभागीय प्रभारी अहिरवार समाज संघ संभाग रीवा व प्रभारी प्रधानाध्यापक ने मान्यवर कांशी राम साहब के जन्मदिवस पर मुख्य अतिथि रहे तथा श्रीमती वंदना जी विशिष्ट अतिथि रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री गरिमा जी ने किया। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने मान्यवर कांशी राम साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत की इसके बाद अन्य अतिथियों ने मान्यवर साहब पर पुष्प अर्पित की। सभा का संचालन श्रीमती शबाना ने किया मुख्य अतिथि ने मान्यवर कांशी राम साहब के बारे में विस्तृत बताया उन्होंने बताया की मान्यवर साहब ने दबे कुचले समाज के लोगों के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी ।उन्होंने इस समाज को ही अपना परिवार माना और पूरी जिंदगी समाज की सेवा करते रहे और अपने जीते जी इस दबे कुचले लोगों को हुकुम राज भी बनाया उनका कहना था जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए लेकिन आज उनके इस तथ्य को नहीं माना जा रहा है। उनके जीते जी बहुत सी भर्तियां हुई जो इन गरीब मजलूम को नौकरी मिली जो आज कुछ दिख रहे हैं वह सब कांशी राम साहब की ही देन है क्योंकि उनके जाने के बाद उनकी कमी को कोई पूर्ति नहीं कर पा रहा है बल्कि जो भर्तियां होनी चाहिए थी वह भी बंद कर दी गई हैं बल्कि वह हमेशा के लिए बंद करने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के द्वारा इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों को कपड़े बांटे गए । विशिष्ट अतिथि ने कहां की बाबा साहब ने कहा है कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो उसे पिएगा वह दहाड़े गा अतः हम सभी को अपने बच्चों को शिक्षा देना जरूरी है तभी मान्यवर साहब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा अध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को शुभकामनाएं दी।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत
#रीवा
#assmp
Tuesday, March 16, 2021
मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस पर बच्चों को कपड़े बांटे गए परसौना में ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। सुठालिय...
-
दिनांक 21 मार्च 2021 को अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में *स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजल...
-
7 मार्च 2021 को राजगढ़ जिले के सुठालिया में भोपाल संभाग वार्षिक अधिवेशन व संत रविदास जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न। कार्यक्रम ...
-
अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश की ओर से समाज सुधारक , दलितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मान्यवर कांशीराम साहेब जी की 14 वी पुण्यतिथि पर शत-शत...




No comments:
Post a Comment