गुना:- अहिरवार समाज संघ गुना जिले के द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2021 ,बुधवार को देवास जिले के नेमावर में पांच आदिवासी सदस्यों की जघन्य हत्याकांड की सीबीआई जांच व आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर स्वतंत्रता पार्क गुना से जुलूस निकालकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। नेमावर में पांच लोगों की जघन्य हत्या की गई है जिसमें अहिरवार समाज संघ द्वारा मांग की गई है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जावे तथा पीड़ित परिवार को 1-1 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि व शासकीय नौकरी उपलब्ध कराई जाए। शासन मांगों को पूरा नहीं करती है संघ मध्य प्रदेश में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा । ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल अहिरवार ,संभागीय अध्यक्ष अशोक जाटव ,संभाग महासचिव गंगाराम अहिरवार, संभागीय सचिव रामचरण अहिरवार ,संभागीय महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शशि अहिरवार , जिलाध्यक्ष मीनू मोरिया, चाचौड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज अहिरवार ,कुंभराज ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह अहिरवार ,बमोरी ब्लॉक अध्यक्ष हरि चरण अहिरवार, नत्थू लाल अहिरवार पूर्व जनपद सदस्य ,बनवारीलाल अहिरवार, इंजीनियर दिनेश जाटव व अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Assi_news #erajayahirwar
No comments:
Post a Comment