कुरवाई:-:अहिरवार समाज संघ विदिशा जिले की कुरवाई ब्लॉक के ग्राम धारु खेड़ी मुडरा मे 18 -7- 2021 बैठक संपन्न हुई समाज के उत्थान के लिए एवं अत्याचार अन्याय के खिलाफ सभी को एकजुट होने का निर्णय लिया तथा हर समाज स्वतंत्र है सब का सम्मान करना चाहिए क्योंकि अब अहिरवार समाज जाग चुका है अहिरवार समाज संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री शैतान सिंह अहिरवार जी ने बताया की हमारी समाज को अच्छे से रहना चाहिए जो हमारे समाज के व्यक्तियों का सम्मान करेगा हम उस समाज के व्यक्ति का भी सम्मान करेंगे हमारे लिए सर्व समाज बराबर है अत्याचारी की कोई जात नहीं होती मीटिंग में उपस्थित श्री प्राण सिंह अहिरवार संरक्षक ,कार्यवाहक अध्यक्ष गणेश राम अहिरवार, कोषाध्यक्ष छोटे लाल अहिरवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्ना लाल अहिरवार, ग्रामीण अध्यक्ष लालाराम अहिरवार ,समाजसेवी इंदल सिंह कुरवाई मनोज एरिया के समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अहिरवार समाज संघ का परिवार बनाने का सभी ने संकल्प लिया और बैठक का आभार व्यक्त आदरणीय सरपंच साहब समाजसेवी मजबुत सिंह अहिरवार जी ने सभी ग्रामीणों को बहुत बहुत धन्यवाद किया।।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत #विदिशा
No comments:
Post a Comment