Sunday, January 17, 2021
अहिरवार समाज संघ की मध्यप्रदेश शाखा के नवनियुक्त व पदोन्नत पदाधिकारियों का शपथ समारोह व बैठक हुई संपन्न।
भोपाल- 17 जनवरी 2021 को गांधी भवन जयप्रभा हाल में अहिरवार समाज संघ की मध्यप्रदेश शाखा में नवनियुक्त व पदोन्नत पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश भर के सभी जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे नीमच मंदसौर छतरपुर भोपाल होशंगाबाद रायसेन टीकमगढ़ आदि जिलों से लोग उपस्थित हुए तथा अहिरवार समाज संघ की आय व्यय व सदस्यों की जानकारी दी । तथा नवनियुक्त प्रांतीय ,संभागीय ,जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी के समक्ष शपथ ग्रहण की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी , कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री एन एस वर्मा जी ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहीरवाल जी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी आदि लोगों ने शपथ ग्रहण की। जिसमें राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ देवेंद्र सूर्यवंशी जी ,राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी श्री हनुमत बौद्ध जी , पंकज अहिरवार, सुरेन्द्र सिंह बौद्ध , हरि प्रसाद चौधरी, किशन अहिरवार ,परसराम अहिरवार ,भगवत अहिरवार ,धनराज निर्सले , प्रदीप अहिरवार आदि लोग उपस्थित हुए। उपस्थित हुए सभी लोगों ने अहिरवार समाज संघ की शपथ में मृत्यु भोज नशा मुक्ति रूढ़िवादी परंपरा बंद करने का संकल्प लिया।
Sunday, January 10, 2021
अहिरवार समाज संघ का सतना में जिला अधिवेशन संपन्न हुआ।
अहिरवार समाज संघ का आज सतना में जिला अधिवेशन हुआ जिसमें धम संगीत समिति द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहीं प्रतिभावान छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया मध्य प्रदेश शासन के पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री रामखेलावन पटेल विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पूर्व महापौर लल्लू लाल सतनामी कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार प्रांतीय सचिव कार्यक्रम आयोजक आर एल साकेत कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी द्वारा की गई स्थानीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय छात्र संघ युवा प्रकोष्ठ प्रभारी देवेंद्र सूर्यवंशी प्रांतीय समन्वय समिति सदस्य महाराज सिंह सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष अजाक्स छात्र संघ यादवेंद्र कुमार साकेत सुनील चौधरी महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कविता बौद्ध आर एल नरेंद्र राजवंशी रवि अहिरवार रविदासिया धर्म संगठन के रामपाल सिंह जनसंपर्क अधिकारी एलपी करोसिया अहिरवार समाज के सतना जिला अध्यक्ष अमृतलाल रवि कार्यक्रम के संचालक आर्यन सागर राजेंद्र चौधरी सुनील साकेत नरेंद्र राजवंशी रवि अहिरवार आदि लोग उपस्थित रहे
Monday, December 21, 2020
*अहिरवार समाज संघ द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री प्रभुराम चौधरी जी का स्वागत सम्मान समारोह संपन्न हुआ।*
Monday, December 14, 2020
जिला स्तरीय प्रतिभाशाली सम्मान समारोह अधिवेशन छतरपुर संपन्न हुआ।
जिला स्तरीय प्रतिभाशाली सम्मान समारोह अधिवेशन छतरपुर संपन्न हुआ।
भोपाल :- दिनाक 13/12/2020 को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अधिवेशन छतरपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिस में मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी उपस्थित हुए। तथा विशेष अतिथि के रूप में युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर देवंद्र सूर्यवंशी , प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय अहिरवार , संभाग संगठक भोपाल महाराज सिंह सूर्यवंशी , सागर संभाग अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अहिरवार , सागर सुरक्षा प्रभारी पी एल अहिरवार , सागर युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रितेश रोहित, निवाड़ी जिला अध्यक्ष एन के अहिरवार ,सागर से डॉक्टर राजाराम अहिरवार आदि लोग कार्यक्रम में सम्मलित हुए । सबप्रथम बाबा साहब व बौद्ध जी की फोटो पर माल्यार्पण किया गया तथा अधिवेशन में सभी महानुभाव के द्वारा अपनी अपनी बात रखी गई । व प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। एवम अहिरवार समाज संघ की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम कि अध्यक्षता एडवोकेट शकुंतला अहिरवार (महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष)व जिला अध्यक्ष हरगोविंद अहिरवार उर्फ मंत्रीभैया(युवा प्रकोष्ठ)द्वारा की गई। जिसमें अहिरवार समाज संघ छतरपुर में समाज के मुख्य रूप से उपस्थित रहे, अनिल कुमार अहिरवार लवकुनगर, देवीदीन अहिरवार , देवीदयाल अहिरवार, नानूराम दादा, भागवती अहिरवार वाबूलाल अहिरवार पहरा, रविशंकर,राहुल, प्रकाश, संतोष, हरिचरण अहिरवार, गोविंद अहिरवार राजनगर प्रमोद आर्य , सीताराम,मनोज, धर्मेन्द्र, मोतीलाल, राजेन्द्र अहिरवार, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Friday, November 20, 2020
अहिरवार समाज संघ के द्वारा संविधान दिवस मनाने को लेकर गैरतगंज में मीटिंग हुई संपन्न:-
अहिरवार समाज संघ के द्वारा संविधान दिवस मनाने को लेकर गैरतगंज में मीटिंग हुई संपन्न:-
आज दिनांक 20/ 11 /2020 को अहिरवार समाज संघ के तत्वाधान में गैरतगंज तहसील में मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता रायसेन जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद चौधरी जी के द्वारा की गई। मीटिंग के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री हनुमंत बौद्ध जी एवं विशिष्ट अतिथि संभागीय सचिव भोपाल श्री एम एल बघेल जी उपस्थित हुए। तहसील अध्यक्ष श्री धन सिंह अहिरवार, नंदकिशोर अहिरवार , गणेशराम अहिरवार, नारायण सिंह अहिरवार ,देवेंद्र अहिरवार आदि सदस्य और सामाजिक बंधु भी उपस्थित हुए। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य 26 नवंबर को संविधान दिवस को मनाने के उपलक्ष में मीटिंग का आयोजन किया गया था मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि 26 नवंबर को बरेली में संविधान दिवस मनाया जाएगा । जिसमें राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी जी श्री हनुमत बौद्ध जी ने सभी से अनुरोध किया है कि वह संभाग, जिला ,ब्लाक ,तहसील स्तर पर 26 नवंबर को संविधान अंगीकृत दिवस सभी मनाएं।
Monday, November 16, 2020
अहिरवार समाज संघ के द्वारा गांव- गांव में जाकर रूढ़िवादी परंपराओं व कुरीतियों को बंद करने के लिए मीटिंग आयोजित कर चर्चा की ।
अहिरवार समाज संघ की ग्राम स्तर तक की कार्यकारिणी बनाने के लिए विदिशा जिले की तहसील त्योंदा के ग्राम बरोदा एवं सुनेटि ग्रामों में बैठक आयोजित की और नवीन सदस्यता भी दिलाई सभी उपस्थित समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला ।मीटिंग में मुख्य रूप से भोपाल संभाग संगठक एवं प्रांतीय समन्वय समिति सदस्य महाराज सिंह सूर्यवंशी ,रामप्रसाद दिवाकर ,टीकाराम अहिरवार के साथ ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।बैठक में समाज में फैली कुप्रथा और रूढ़िवादी परंपरा को बंद करने एवं सामाजिक भेदभाव खत्म करने पर चर्चा हुई।
जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन गुना 2020 संपन्न हुआ।
दिनाँक 15 नंबम्बर2020 रविवार को जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन अहिरवार समाज संघ जिला गुना के तत्वावधान में आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अहिरवार समाज संघ के संस्थापक एव राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी,बिशेष अतिथि युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र सूर्यवंशी जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी, भोपाल संभाग अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा जी , राधेश्याम अहिरवार जी प्रदेश संगठक, भोपाल संभाग संगठक महाराज सिंंह सूर्यवंशी जी,कुमारी पूजा चौधरी जी प्रदेश महासचिव, श्रीमती पार्वती अहिरवार जी प्रदेश संगठक , युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान श्री आरडी वर्मा जी, उपस्थित हुएवक्ताओं ने संघ को मजबूत ब संघ के प्रचार प्रसार करने और संघ की विचारधारा से जोड़ने को लेकर अपने अपने विचार रखे।डॉ सुर्यवंशी जी द्वारा संघ के मूल उद्देश्ययो एवं नियमावली को बताया गया।मुख्य रूप से वक्ताओं में श्रीमती शशि अहिरवार संभागीय महासचिव,श्री नथन सिंह महोविया अशोकनगर जिलाध्यक्ष,श्री चंद्रप्रकाश (बंटी)पूर्व मंडी अध्यक्ष गुना, कन्हैया राम अहिरवार , मीनू मौर्या, श्री अशोक जाटव जी पूर्व जिला सदस्य,हरिकिशन खरे युवा प्रकोष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष ,श्री भवँर लाल जी कुंभराज तहसील अध्यक्ष,श्री हेमराज खरे चाचौड़ा ब्लॉक अध्यक्ष श्री, गंगाराम जी सरपंचआरोन से ब्लॉक अध्यक्ष,बमोरी से ब्लॉक अध्यक्ष श्री मुरारी लाल अहिरवार, राघोगढ़ से तहसील अध्यक्ष श्री रामरतन जी ,चाचौड़ा तहसील अध्यक्ष बद्री लाल जी,बरिष्ठ समाज सेवी श्री ब्रह्मदास सुर्यवंशी जी,योजना सलाहकार PNB प्रबंधक श्री वीरेंद्र अहिरवार जी ने अपने अपने विचार व्यक्त किया उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारिगण सामाजिक कार्यकर्ता एव समाज बंधु बड़ी ही सँख्या में उपस्थित रहे।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। सुठालिय...
-
दिनांक 21 मार्च 2021 को अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में *स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजल...
-
7 मार्च 2021 को राजगढ़ जिले के सुठालिया में भोपाल संभाग वार्षिक अधिवेशन व संत रविदास जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न। कार्यक्रम ...
-
अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश की ओर से समाज सुधारक , दलितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मान्यवर कांशीराम साहेब जी की 14 वी पुण्यतिथि पर शत-शत...




















