Sunday, January 17, 2021
अहिरवार समाज संघ की मध्यप्रदेश शाखा के नवनियुक्त व पदोन्नत पदाधिकारियों का शपथ समारोह व बैठक हुई संपन्न।
भोपाल- 17 जनवरी 2021 को गांधी भवन जयप्रभा हाल में अहिरवार समाज संघ की मध्यप्रदेश शाखा में नवनियुक्त व पदोन्नत पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश भर के सभी जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे नीमच मंदसौर छतरपुर भोपाल होशंगाबाद रायसेन टीकमगढ़ आदि जिलों से लोग उपस्थित हुए तथा अहिरवार समाज संघ की आय व्यय व सदस्यों की जानकारी दी । तथा नवनियुक्त प्रांतीय ,संभागीय ,जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी के समक्ष शपथ ग्रहण की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी , कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री एन एस वर्मा जी ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहीरवाल जी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी आदि लोगों ने शपथ ग्रहण की। जिसमें राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ देवेंद्र सूर्यवंशी जी ,राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी श्री हनुमत बौद्ध जी , पंकज अहिरवार, सुरेन्द्र सिंह बौद्ध , हरि प्रसाद चौधरी, किशन अहिरवार ,परसराम अहिरवार ,भगवत अहिरवार ,धनराज निर्सले , प्रदीप अहिरवार आदि लोग उपस्थित हुए। उपस्थित हुए सभी लोगों ने अहिरवार समाज संघ की शपथ में मृत्यु भोज नशा मुक्ति रूढ़िवादी परंपरा बंद करने का संकल्प लिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। सुठालिय...
-
अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश शाखा बीना के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 644 वी जयंती गांधी टावर के पास दिनांक 7 मार्च 202...
-
दिनांक 21 मार्च 2021 को अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में *स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजल...
-
अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश के गयासपुर में उत्तर प्रदेश के हाथरस की मनीषा बाल्मीकि की घटना को लेकर भोपाल संभाग संगठक महाराज सिंह सूर्यवंश...


No comments:
Post a Comment