Friday, November 20, 2020

अहिरवार समाज संघ के द्वारा संविधान दिवस मनाने को लेकर गैरतगंज में मीटिंग हुई संपन्न:-

 




-

 अहिरवार समाज संघ के द्वारा संविधान दिवस मनाने को लेकर गैरतगंज में मीटिंग हुई संपन्न:- 

आज दिनांक 20/ 11 /2020 को अहिरवार समाज संघ के तत्वाधान में गैरतगंज तहसील में मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता रायसेन जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद चौधरी जी के द्वारा की गई। मीटिंग के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री हनुमंत बौद्ध जी एवं विशिष्ट अतिथि संभागीय सचिव भोपाल श्री एम एल बघेल जी  उपस्थित हुए। तहसील अध्यक्ष श्री धन सिंह अहिरवार, नंदकिशोर अहिरवार , गणेशराम अहिरवार, नारायण सिंह अहिरवार ,देवेंद्र अहिरवार आदि सदस्य और सामाजिक बंधु भी उपस्थित हुए। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य 26 नवंबर को संविधान  दिवस को मनाने के उपलक्ष में मीटिंग का आयोजन किया गया था मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि  26 नवंबर को बरेली में संविधान  दिवस मनाया जाएगा । जिसमें राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी जी श्री हनुमत बौद्ध जी ने सभी से अनुरोध किया है कि वह संभाग, जिला ,ब्लाक ,तहसील स्तर पर 26 नवंबर को संविधान अंगीकृत दिवस सभी मनाएं।


Monday, November 16, 2020

अहिरवार समाज संघ के द्वारा गांव- गांव में जाकर रूढ़िवादी परंपराओं व कुरीतियों को बंद करने के लिए मीटिंग आयोजित कर चर्चा की ।



 अहिरवार समाज संघ की ग्राम स्तर तक की कार्यकारिणी बनाने के  लिए विदिशा जिले की तहसील  त्योंदा के ग्राम बरोदा एवं  सुनेटि  ग्रामों में बैठक आयोजित की और नवीन सदस्यता भी दिलाई सभी उपस्थित समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला  ।मीटिंग में मुख्य रूप से  भोपाल संभाग संगठक एवं प्रांतीय समन्वय समिति सदस्य महाराज सिंह सूर्यवंशी ,रामप्रसाद दिवाकर ,टीकाराम अहिरवार के साथ ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।बैठक में समाज में फैली कुप्रथा और रूढ़िवादी  परंपरा को बंद करने  एवं सामाजिक भेदभाव  खत्म करने पर चर्चा हुई।

जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन गुना 2020 संपन्न हुआ।


 दिनाँक 15 नंबम्बर2020 रविवार को जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन अहिरवार समाज संघ जिला गुना के तत्वावधान में आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अहिरवार समाज संघ के संस्थापक एव राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी,बिशेष अतिथि युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र सूर्यवंशी जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी, भोपाल संभाग अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा जी , राधेश्याम अहिरवार जी प्रदेश संगठक, भोपाल संभाग संगठक महाराज सिंंह सूर्यवंशी जी,कुमारी पूजा चौधरी जी प्रदेश महासचिव, श्रीमती पार्वती  अहिरवार जी प्रदेश संगठक , युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान श्री आरडी वर्मा जी, उपस्थित हुएवक्ताओं ने संघ को मजबूत ब संघ के प्रचार प्रसार करने और संघ की विचारधारा से जोड़ने को लेकर अपने अपने विचार रखे।डॉ सुर्यवंशी जी द्वारा संघ के मूल उद्देश्ययो एवं नियमावली को बताया गया।मुख्य रूप से वक्ताओं में श्रीमती शशि अहिरवार संभागीय महासचिव,श्री नथन सिंह महोविया अशोकनगर जिलाध्यक्ष,श्री चंद्रप्रकाश (बंटी)पूर्व मंडी अध्यक्ष गुना, कन्हैया राम अहिरवार , मीनू मौर्या, श्री अशोक जाटव जी पूर्व जिला सदस्य,हरिकिशन खरे युवा प्रकोष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष ,श्री भवँर लाल जी कुंभराज तहसील अध्यक्ष,श्री हेमराज खरे चाचौड़ा ब्लॉक अध्यक्ष श्री, गंगाराम जी सरपंचआरोन से ब्लॉक अध्यक्ष,बमोरी से ब्लॉक अध्यक्ष श्री मुरारी लाल अहिरवार, राघोगढ़ से तहसील अध्यक्ष श्री रामरतन जी ,चाचौड़ा तहसील अध्यक्ष बद्री लाल जी,बरिष्ठ समाज सेवी श्री ब्रह्मदास सुर्यवंशी जी,योजना सलाहकार PNB प्रबंधक श्री वीरेंद्र अहिरवार जी ने अपने अपने विचार व्यक्त किया  उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारिगण सामाजिक कार्यकर्ता एव समाज बंधु बड़ी ही सँख्या में उपस्थित रहे।

Monday, November 9, 2020

अहिरवार समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न

 

 अहिरवार समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न  

नीमच अहिरवार समाज संघ नीमच मंदसौर के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 2020 एवं जिला अधिवेशन जीरन के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ जगदीश जी सूर्यवंशी एव राष्ट्रीय सचिव  डॉ हनुमंतसिंह बौद्ध  मप्र के  युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव डॉ देवेंद्र सूर्यवंशी , प्रदेश मीडिया सेल  प्रभारी इंजी अजय अहिरवार , भोपाल संभाग संगठक महाराज सिंह सूर्यवंशी। उज्जैन संभाग  संयुक्त सचिव किशन अहिरवार जिलाध्यक्ष अध्यक्ष धन्नालाल अहिरवार एड चंपालाल अहिरवार जिला अध्यक्ष उदयराम अहिरवार मदनलाल अहिरवार जगदीश अहिरवार  सरपंच की उपस्थिति में संत गुरु रविदास एवं बाबा साहब  की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अहिरवार समाज अभी पिछड़ा हुआ हे व्याप्त बुराइयां कुरीतियां प्रचलित हैं जिसे मृत्यु भोज देहज प्रथा प्रमुख रूप से हैं  सबको मिलकर मृत्यु भोज बंद करना होगा समाज में बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास करना होगा तब कहीं जाकर समाज में जागृति आएगी  आज इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जो प्रतिभावान छात्र छात्राएं है उनसे आग्रह करता हूं अच्छे से अच्छे अधिकारी कर्मचारी बने और समाज एवं अपने देश का नाम रोशन करें इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम में कार्यक्रम में सम्मान में कॉलेज नर्सिंग एव ने 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने 100 छात्र छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया सम्मान किया एवं कोराना काल में अपनी सराहनीय सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया इस मौके पर अहिरवार समाज संघ के नीमच के जिलाध्यक्ष श्री धन्नालाल अहिरवार  अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के संयोजक  डॉ शंभूलाल अहिरवार भेरूलाल फौजी चंद्रशेखर अहिरवार समरथ अहिरवार प्रधानध्याप शांतिलाल भमावत मंत्री जगदीश अहिरवार वरदीचन्द अहिरवार  डॉ शान्तिलाल अहिरवार अमृतलाल अहिरवार  अंबालाल अहिरवार मंत्री परसराम अहिरवार  ओमप्रकाश अहिरवार दिनेश अहिरवार राकेश अहिरवार अध्यापक सरपंच किशनलाल अहिरवार पार्षद सुखलाल अहिरवार भेरूलाल अहिरवार विनोद अहिरवार पुष्कर अहिरवार बालमुकन्द अहिरवार हरीश अहिरवार हरीश अहिरवार नरेंद्र अहिरवार हेमन्त अहिरवार का सराहनीय सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन किशन अहिरवार एव आनंद अहिरवार ने किया आभार चंद्रशेखर अहिरवार मन्दसौर ने माना

Friday, November 6, 2020

8 नवंबर को जिला कार्यकर्ता अधिवेशन एवं सम्मान समारोह नीमच में आयोजित किया जा रहा है।

 



मध्य प्रदेश:-8 नवंबर 2020 को जिला कार्यकर्ता अधिवेशन एवं सम्मान समारोह नीमच के जीरन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा  सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी उपस्थित रहेंगे  तथा साथ में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे । सभी साथियों से निवेदन है कि  कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


Friday, October 23, 2020

अहिरवार समाज संघ की मीटिंग अशोकनगर के शाडोरा में संपन्न हुई:-



 दिनांक 22/10/20 को अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के शड़ोरा मैं मीटिंग  का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी उपस्थित हुए ।साथ में प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार, ( विधि प्रकोष्ठ) प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल अहिरवार एडवोकेट उपस्थित हुए। मीटिंग की अध्यक्षता अशोकनगर जिला अध्यक्ष नथन सिंह महोबिया के द्वारा की गई। मीटिंग में जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई तथा समाज में हो रहे अत्याचार एवं कुरीतियो को बंद करने को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही  अशोकनगर जिला कार्यकारिणी को  अशोकनगर जिले का अधिवेशन बुलाने हेतु जिला कार्यकारिणी को निर्देश दिए गए। मीटिंग में शाडोरा के स्थानीय सदस्य हरनाम सिंह अहिरवार,रघुनाथ भगतजी,रमेश झागर,गंगाराम अहिरवार गणेशराम अहिरवार,माखन सिंह ,लक्ष्मण सिंह,रवि मोहने,बाबूलाल,हरिनारायण,गैंदालाल भारती,राजू जाटव,मोहन सिंह चौधरी, एवं सामाजिक लोग उपस्थित हुए।

Thursday, October 22, 2020

अहिरवार समाज संघ की ब्लॉक स्तरीय मीटिंग आरोन में संपन्न की गई:-



        दिनाक 22/10/20 को अहिरवार  समाज संघ मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन में ब्लॉक स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी और प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार व  प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ हीरालाल अहिरवार जी का अशोकनगर के सड़ोरा कार्यक्रम के पश्चात आरोन आगमन हुआ । आरोन टीम के द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा सामाजिक विषय पर चर्चा हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर 15 नवंबर को जिला स्तरीय अधिवेशन की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए ।कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट हीरालाल जी को नियुक्त किया गया तथा  सह संयोजक के रूप में शशि  अहिरवार ,गंगाराम अहिरवार ,पार्वती अहिरवार और अन्य लोगों की सहमति प्राप्त हुई

मीटिंग में ,प्रदेश महासचिव पूजा चौधरी, प्रांतीय संगठक पार्वती अहिरवार, संभागीय महासचिव शशि अहिरवार, ब्लॉक आरोन अध्यक्ष गंगाराम अहिरवार ,अहिरवार समिति धर्मशाला अध्यक्ष तीरथ अहिरवार, ब्रह्मा दास सूर्यवंशी एवं अन्य सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।

अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।

 अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।  सुठालिय...