Friday, October 23, 2020

अहिरवार समाज संघ की मीटिंग अशोकनगर के शाडोरा में संपन्न हुई:-



 दिनांक 22/10/20 को अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के शड़ोरा मैं मीटिंग  का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी उपस्थित हुए ।साथ में प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार, ( विधि प्रकोष्ठ) प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल अहिरवार एडवोकेट उपस्थित हुए। मीटिंग की अध्यक्षता अशोकनगर जिला अध्यक्ष नथन सिंह महोबिया के द्वारा की गई। मीटिंग में जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई तथा समाज में हो रहे अत्याचार एवं कुरीतियो को बंद करने को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही  अशोकनगर जिला कार्यकारिणी को  अशोकनगर जिले का अधिवेशन बुलाने हेतु जिला कार्यकारिणी को निर्देश दिए गए। मीटिंग में शाडोरा के स्थानीय सदस्य हरनाम सिंह अहिरवार,रघुनाथ भगतजी,रमेश झागर,गंगाराम अहिरवार गणेशराम अहिरवार,माखन सिंह ,लक्ष्मण सिंह,रवि मोहने,बाबूलाल,हरिनारायण,गैंदालाल भारती,राजू जाटव,मोहन सिंह चौधरी, एवं सामाजिक लोग उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment

अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।

 अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।  सुठालिय...