भोपाल:- अहिरवार समाज संघ भारत की मध्यप्रदेश शाखा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग 7 सितंबर 2021 को शाम 8:00 बजे से 10:00 बजे तक रखी गई। मीटिंग का आयोजन व संचालन राष्ट्रीय कार्यालय सचिव इंजीनियर अजय अहिरवार जी के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी श्री हनुमत सिंह बौद्ध जी, राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री आर एस वर्मा जी ,प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी पूर्व डीएसपी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री एन एस वर्मा जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजीनियर अजय अहिरवाल जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पर्वत सिंह अहिरवार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री किशन अहिरवार जी , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री धर्मेन्द्र वर्मा जी उपस्थित हुए। राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी जी ने कहा कि हमारे समाज पर हो रहे हैं अन्याय अत्याचारों को खत्म करने के लिए हम सभी को ग्राम की ओर चलो अभियान को बढ़ावा देना होगा और ग्रामीण इलाकों की कार्यकारिणी बनानी होगी जिससे उनकी समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन को अवगत करा कर निराकरण कर सके। राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी जी ने कहा कि समाज में अगर कोई अत्याचार होता है तो उस पर मुकदमा दर्ज कराते हुए अपने आखिरी न्याय तक उससे संघर्ष करें और कभी उसके साथ समझौता ना करें । और जो भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं उनका राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मान तथा उनके कार्यों को रिकॉर्ड में दर्ज कर रखा जाएगा। मीटिंग में सभी संभाग, जिला ,तहसील ब्लाक अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण जुड़े जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्रों की समस्याओं व उन पर हो रहे कार्यों से अवगत कराया।
Wednesday, September 8, 2021
Sunday, August 1, 2021
अहिरवार समाज संघ भारत की राष्ट्रीय स्तरीय वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय अधिवेशन 2021 के संबंध में संपन्न हुई।
भोपाल:- आज अहिरवार समाज संघ भारत की राष्ट्रीय स्तरीय वर्चुअल मीटिंग राष्ट्रीय अधिवेशन 2021 के संबंध में रखी गई थी जिसमें अहिरवार समाज संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी मुख्य रूप से उपस्थित हुए और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी व मध्यप्रदेश ,राजस्थान,दिल्ली,छत्तीस गढ़ ,उत्तरप्रदेश ,गुजरात व अन्य प्रांतों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य प्रदेश पदाधिकारी व विभिन्न संभागों के संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष व अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर अपने अपने सुझाव व्यक्त किए जिसमें मध्यप्रदेश व अन्य राज्यो के अधिकतर पदाधिकारियों ने भोपाल में राष्ट्रीय अधिवेशन 2021 भोपाल में किए जाने का सुझाव दिया और राजस्थान के पदाधिकारियों ने कोटा में राष्ट्रीय अधिवेशन 2021 किए जाने का भी सुझाव रखा । तथा तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया और सभी ने अपने सुझाव दिए कि अधिवेशन में समाज की मुख्य मांगों को रखा जाएगा जाए तथा उन मांगों को पूरा कराया जाए इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय स्तरीय वर्चुअल मीटिंग में उपस्थित होकर राष्ट्रीय अधिवेशन 2021 के लिए अपने सुझाव रखने वाले सभी पदाधिकारियों राष्ट्रीय, प्रांतीय ,संभागीय, जिला , तहसील ब्लाक स्तरीय अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ता का बहुत-बहुत धन्यवाद।
Thursday, July 22, 2021
अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात ।
अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल को बोधि वृक्ष (पीपल) भेट करते हुए।
भोपाल:- आज महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल जी से अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। अजाक्स छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी ने महामहिम जी को बोधि वृक्ष (पीपल) देकर स्वागत किया। छात्र संघ ने 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र सोप कर बिंदुवार चर्चा की। महामहिम राजपाल महोदय ने जल्द ही समस्यो का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी, हेमन्त सिंह, इंजीनियर अजय अहिरवार उपस्थित रहे।
अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग की समस्याओं के निराकरण हेतु 20 बिंदुओं पर मांग पत्र सौंपा-
1 .मध्यप्रदेश शासन में बैकलॉग के एक लाख से अधिक रिक्त पदों को एक माह में भर्ती करें।
2 .एससी एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति शीघ्र प्रदान की जाए।
3.आवास सहायता भत्ता योजना की राशि संपूर्ण मध्यप्रदेश में छात्रों को आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई है तत्काल आवास सहायता भत्ता योजना की राशि प्रदान की जाये।
4.अनुसूचित जाति वर्ग कन्या आश्रम एवं बालक आश्रम संचालित होते थे जिन्हें वर्ष 2016 से बंद कर दिया गया है तत्काल आश्रमों को पुनः चालू किया जाए।
5. अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शीघ्र खोला जाए जिससेवंचित छात्र छात्राएं स्कूल - कॉलेज के फॉर्म भर सकें
6. स्कूल शिक्षा/ उच्च शिक्षा का प्राइवेटीकरण बंद किया जाए एकल शिक्षा प्रणाली लागू की जाए।
7. नेमावर जिला देवास में आदिवासी समुदाय के साथ हुए जघन्य अपराध की CBI जांच कराई जाये, दोषियों को फाँसी की सजा दी जाये तथा पीड़ित परिवार को तत्काल शासकीय नॉकरी दी जाए।
8. 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश रहता था। जिसे हाल में राज्य सरकार दुवारा हटा दिया गया। विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाये।
9.अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग पर अत्याचार, बलात्कार, मारपीट करने वालो पर तत्काल कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
10.मध्यप्रदेश शासन अंतर्गत विश्वविद्यालयो में 100 बिंदु रोस्टर का पालन किया जाए एवं विश्वविद्यालयो अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कुलपति नियुक्त किए जाए।
11. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकतर विभागों मैं दलित शब्द व हरिजन शब्द का प्रयोग हो रहा है जो
असंवैधानिक शब्द है ,अनुसूचित जाति शब्द एक संवैधानिक शब्द है इसको सभी विभाग को निर्देशित कर तत्काल लागू किया जाए।
12.राज्य सरकार के विभागों में आउट सोर्स के माध्यम से कर्मचारी अधिकारी को प्राइवेट तौर पर काम करने हेतु रखा जा रहा है इसे बंद किया जाए और नियमित भर्ती की जाए।
आदि बिंदुओं पर चर्चा कर महामहिम राज्यपाल जी द्वारा मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी, हेमन्त सिंह, इंजीनियर अजय अहिरवार उपस्थित रहे।
Tuesday, July 20, 2021
गंजबासौदा के लाल पठार पर 11 लोगों के मृतक परिवारों से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
विदिशा:- गंजबासौदा के लाल पठार पर कुआं धसकने से हुई 11 लोगों की मौते हुई उनके मृतक परिवारों से अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी, प्रांतीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी एम एल वर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव इंजीनियर अजय अहिरवार ,भोपाल संभाग अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी मिलने पहुंचे। घटना स्थल पर संभागीय सदस्य संतोष पड़रिया ,जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार ,कार्यवाहक महिला जिला अध्यक्ष रानी अहिरवार, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीभाई कोषाध्यक्ष डॉ राजेश अहिरवार ,नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर अहिरवार ,ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह अहिरवार, रामप्रसाद दिवाकर आदि लोग परिजनों से मिले और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार से अधिक से अधिक मुआवजा पीड़ित परिवार जनों को दिलवाया जाएगा एवं रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार से मदद दिलाए जाने के लिए हम प्रयास करेंगे इस दुख की घड़ी में हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे । जिस कुएं में एक 11 लोगों की मौत हुई है उस कुएं की निर्माण एजेंसी की जांच कराई जाएगी जिसमें जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की बात भी कहीं इसके पश्चात गंजबासौदा रेस्ट हाउस में पहुंचकर समाज के लोगों से चर्चा की और पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी ने दी श्रद्धांजलि।
कुरावार:- अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह वर्मा के पूजनीय पिताजी श्री हजारी लाल वर्मा जी की 14 वी पुण्यतिथि का कार्यक्रम 18/7/2021को राजगढ़ जिले के कुरावर तहसील के अम्बेडकर पार्क मैं रखा गया था जिसमें मृत्यु भोज बंद करने वालो व रिटायर शिक्षकों को सम्मानित किया तथा कुरीतियों को बंद करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव इंजीनियर अजय अहिरवार , अंधश्रद्धा उन्मूलन प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अहिरवार , प्रांतीय कोषाध्यक्ष पर्वत सिंह अहिरवार , भोपाल संभाग जिला सचिव जे पी अहिरवार ,संभाग उपाध्यक्ष एल पी वर्मा व जिले , तहसील के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता और परिवार जन उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सूर्यवंशी ने कहा कि मृत्यु भोज को बंद करना होगा तथा रूढ़िवादी परंपराओं को जड़ से मिटाना होगा सभी समुचित समाज का विकास होगा तथा हमारी समाज आगे बढ़ेगी।
Sunday, July 18, 2021
अहिरवार समाज संघ कुरवाई ब्लॉक की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
कुरवाई:-:अहिरवार समाज संघ विदिशा जिले की कुरवाई ब्लॉक के ग्राम धारु खेड़ी मुडरा मे 18 -7- 2021 बैठक संपन्न हुई समाज के उत्थान के लिए एवं अत्याचार अन्याय के खिलाफ सभी को एकजुट होने का निर्णय लिया तथा हर समाज स्वतंत्र है सब का सम्मान करना चाहिए क्योंकि अब अहिरवार समाज जाग चुका है अहिरवार समाज संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री शैतान सिंह अहिरवार जी ने बताया की हमारी समाज को अच्छे से रहना चाहिए जो हमारे समाज के व्यक्तियों का सम्मान करेगा हम उस समाज के व्यक्ति का भी सम्मान करेंगे हमारे लिए सर्व समाज बराबर है अत्याचारी की कोई जात नहीं होती मीटिंग में उपस्थित श्री प्राण सिंह अहिरवार संरक्षक ,कार्यवाहक अध्यक्ष गणेश राम अहिरवार, कोषाध्यक्ष छोटे लाल अहिरवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्ना लाल अहिरवार, ग्रामीण अध्यक्ष लालाराम अहिरवार ,समाजसेवी इंदल सिंह कुरवाई मनोज एरिया के समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अहिरवार समाज संघ का परिवार बनाने का सभी ने संकल्प लिया और बैठक का आभार व्यक्त आदरणीय सरपंच साहब समाजसेवी मजबुत सिंह अहिरवार जी ने सभी ग्रामीणों को बहुत बहुत धन्यवाद किया।।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत #विदिशा
Thursday, July 15, 2021
अहिरवार समाज संघ के पदाधिकारियों द्वारा संघ के संरक्षक व स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी जी को उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।
भोपाल:- अहिरवार समाज संघ भारत के संरक्षक और लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री Dr Prabhuram Choudhary जी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित करने के लिए अहिरवार समाज संघ के पदाधिकारी गण उनके भोपाल निवास पर पहुंचे। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी , राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ममता सूर्यवंशी जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहीरवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी (पूर्व DSP), वरिष्ठ समाजसेवी श्री हेमन्त नरवरिया जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी भोपाल संभाग सचिव श्री जे पी अहिरवार जी, संभाग उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह वर्मा जी , होशंगाबाद युवा अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार जी , प्रकाश कंथेले जी , दीपक केवट जी व अन्य पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे।
#इंजीनियर_अजय_अहिरवार #अहिरवार_समाज_संघ_भारत
Subscribe to:
Posts (Atom)
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। सुठालिय...
-
दिनांक 21 मार्च 2021 को अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में *स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजल...
-
7 मार्च 2021 को राजगढ़ जिले के सुठालिया में भोपाल संभाग वार्षिक अधिवेशन व संत रविदास जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न। कार्यक्रम ...
-
अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश की ओर से समाज सुधारक , दलितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मान्यवर कांशीराम साहेब जी की 14 वी पुण्यतिथि पर शत-शत...