Wednesday, July 14, 2021
अहिरवार समाज संघ गुना जिले के द्वारा नेमावर की घटना को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम गुना कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
Thursday, July 8, 2021
अहिरवार समाज संघ द्वारा सागर जिले में नेमावर में हुई घटना के संबंध में सौंपा ज्ञापन।
सागर:- अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश द्वारा सागर जिले मैं आज 08/07/2021 को संभागीय एवं जिला पदाधिकारियों एवं अन्य कार्यकर्ता की उपस्थिति में देवास के नेमावर में हुए जघन्य हत्या कांड के विरोध में घटना की सीबीआई जांच हो तथा अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए के संबंध में ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा, जिसमें अहिरवार समाज संघ भारत के प्रदेश सचिव श्री शंकरलाल अहिरवार जी ,श्री एचडी अहिरवार जी संभागीय अध्यक्ष श्री दुर्गाप्रसाद अहिरवार जी एवं जिला अध्यक्ष इंजीनियर श्री रामप्रसाद चौधरी जी, उपाध्यक्ष श्री भागीरथ सब्जी वाले महासचिव श्री पवन लारिया जी युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष भाई सचिव चौधरी जी एवं उनके सभी मित्रगण जिला कोषाध्यक्ष श्री हरि भाई बौद्ध जी ,वामसेफ के जिला पदाधिकारी श्री विजेन्द्र अहिरवार जी तथा श्री संजय रोहिदास जी (कांग्रेस ) एवं अहिरवार समाज संघ के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत #सागर
Wednesday, June 9, 2021
अहिरवार समाज ने मनाया मृत्युभोज मुक्ति दिवस समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिलाई शपथ।
अहिरवार समाज संघ भारत के भोपाल संभाग अध्यक्ष श्री महाराज सिंह सूर्यवंशी जी के पिता स्व. रामचरण सूर्यवंशी जी की पुण्यतिथि को मृत्यु भोज मुक्ति दिवस के रुप में मनाया गई।
पुण्यतिथि श्रद्धांजलि कार्यक्रम 7 जून 2021 को ग्राम मनोरा तहसील ग्यारसपुर जिला विदिशा में रखा गया
जिसमें भंते जी द्वारा बुद्ध पूजा कराकर सभी सामाजिक बंधुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मृत्यु भोज बंद करने वाले व बौद्ध रीति से शादी करने वालो को अहिरवार समाज संघ के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा वृक्षारोपण किया गया ।
जिसमें मुख्य रुप से संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी , राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी ,भोपाल संभाग सचिव जे पी अहिरवार जी, अमर सिंह चौधरी जी, विदिशा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुषमा मौर्य जी ,कार्यवाहक अध्यक्ष उषा सूर्या जी, रामप्रसाद दिवाकर जी,राजू भारती जी अन्य पदाधिकारी व सामाजिक बंधु उपस्थित हुए।
#इंजीनियर_अजय_अहिरवार #erajayahirwar #अहिरवार_समाज_संघ_भारत
Sunday, May 30, 2021
छतरपुर जिले के राजनगर थाने के ग्राम बंदरगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के साथ दबंगों द्वारा मारपीट व दुष्कर्म का मामला सामने आया
छतरपुर:-छतरपुर जिले के राजनगर तहसील के ग्राम बंदरगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग के परिवार व महिलाओं के साथ मारपीट ,अभद्रता व दुष्कर्म का मामला सामने आया है तथा महिला के साथ बच्चों के समक्ष दुष्कर्म करने की बात भी सामने आई है लेकिन महिला ने इस बात को f.i.r. में दर्ज नहीं किया है क्योंकि आरोपियों द्वारा महिला को व परिवार को मारने की धमकी दी गई थी इसी डर के मारे वह f.i.r. में इस बात को दर्ज नहीं कराई गई । महिला ने नजदीकी पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखी गई है वह इस प्रकार से है फरियादिका श्रीमती सोनम अहिरवार पति बैजनाथ अहिरवार उम्र 25 साल निवासी बंदरगढ की अपनी सास हरबाई अहिरवार के साथ उपस्थित थाना आकर जुबानी रिपोर्ट करती हूँ कि मैं गाँव बंदरगढ की रहने वाली हूँ। घरु काम व मजदूरी करती हूँ, दिनांक 19/04/2021 के शाम करीवन 4 बजे की बात है मै व मेरी सास हरबाई अपने घर के अंदर बैठे थे। मेरा पति बैजनाथ अहिरवार घर के बाहर साईकिल सुधार रहा था कि गांव के ह्रदय पटैल पिता बृदीप्रसाद पटैल, विनोद पटैल पिता बृदीप्रसाद पटैल एवं आकाश पटैल पिता राजकुमार पटैल तीनों आये और मेरे पति बैजनाथ से बोले कि हमारे खेतों में खाद डालना है व घरों की लकडियां रखना है। तो मेरे पति ने कहा कि मुझे न्यौता करने जाना हैं। आने के बाद खाद व लकडियां डाल दूंगा। इसी बात पर से मेरे पति बैजनाथ को मादरचोद, भोसडीवाले चमरा की बुरी बुरी गालियां देकर बोले कि हमारा काम करने से मना करता है तो मेरे पति घर के अंदर आ गये। तो ह्रदय पटैल, विनोद पटैल, आकाश पटैल मेरे घर के अंदर घुस आये तीनों ने लाठियां लिए थे। तो मैंने बोला कि मेरे पति को गालियां क्यों दे रहे है तो ह्रदय पटैल मेरी लाठियों से मारपीट करने लगा। मेरी सास हरबाई बचाने आयी तो आकाश पटैल व विनोद पटैल मेरी सास की लाठी से मारपीट कर दी, मारपीट से मुझे बांई पैर व पैर में, मेरी सास को बांये पैर की जांघ में व दाहिने पैर की जांघ में मूंदी चोटें आई है। मौके पर मेरे पति व देवर लखन अहिरवार ने बीच बचाव किया है। घटना देखी सुनी है जाते समय तीनों लोग बोल रहे थे मादरचोद चमारों यदि रिपोर्ट करने थाने गये तो जान से मार कर खत्म कर देंगे इन तीनों ने तीन दिन तक हम लोगों को घर से बाहर निकलने नही दिया। जिस कारण थाना रिपोर्ट को नहीं आ पाये थे। आज दिनांक को मौका पाकर सास हरबाई के साथ थाना रिपोर्ट को आयी हूँ। रिपोर्ट अपराध क्रमांक 146 /2021 धारा 452 /343 /294 /323 /506 /34 ता0 हि03(1) द /3(1) ध /3(2) (VA) एसी/एसटी /एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।इस प्रकार से छतरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजी. अजय अहिरवार से छतरपुर पुलिस अधीक्षक से चर्चा में बताया गया है कि महिला ने बयान में दुष्कर्म की बात नहीं कही गई और एफ आई आर में भी दुष्कर्म की बात दर्ज नहीं कराई गई और बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है तथा अन्य दो फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा । मामले पर बलात्कार जैसी घटना दर्ज नहीं हुई है जो कि महिला की जांच होने के बाद में खुलासा हो सकता है। पीड़ित महिला ने किसी के दबाव आकर या पति की हत्या के डर से दुष्कर्म पर बयान नहीं दिए।
पुलिस ने आश्वासन दिया है सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Sunday, May 23, 2021
अहिरवार समाज संघ भारत के तत्वाधान में मध्य प्रदेश शाखा की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन मीटिंग हुई संपन्न।
*अहिरवार समाज संघ भारत के तत्वाधान में मध्य प्रदेश शाखा की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन मीटिंग आज दिनांक 23/5/2021 को आयोजित की गई।* संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी हनुमंत सिंह बौद्ध जी , कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एन एस वर्मा जी, युवा राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर देवंद्र सूर्यवंशी जी , प्रदेश के पदाधिकारी गण, सभी संभाग अध्यक्ष ,सभी जिलाध्यक्ष , संभाग और जिलों के पदाधिकारी गण तथा तहसील, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी गण ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक का विषय कोरोना महामारी पर चर्चा के संदर्भ में रखी गई। अध्यक्ष जी ने सभी संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियो से चर्चा की तथा कोरोना महामारी की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया महामारी से हुई जनहानि तथा इलाज के दौरान आई समस्याओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने बारीकी से जायजा लिया और समस्याओं को जाना तथा गरीब व्यक्ति या अहिरवार समाज का कोई पीड़ित व्यक्ति रोज कमाने खाने वाले भूखे ना रहे, उनकी चिंता की गई जूम मीटिंग राष्ट्रीय कार्यालय सचिव एवं मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार द्वारा संचालित की गई। जिसमें सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्रीय समस्याओं व वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने निर्देश दिए कि संघ के पदाधिकारी आवश्यक रूप से वेक्सिनेशन करावे और समाज को वेक्सीन लगवाने हेतु प्ररित करें। शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें तथा जरूरत मंद को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में अपना योगदान दे। इस प्रकार अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई तथा अहिरवार समाज संघ के संघठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। तथा कोरोना महामारी में निधन हुए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत मे सभी का आभार कर वर्चुअल बैठक का समापन किया गया।
Saturday, April 17, 2021
अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सुर्यवंशी जी के नेतृत्व में विदिशा जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी पुलिस बल के साथ कुरवाई के ग्राम पिकलोन में हुई हत्या के पीड़ित परिवार से मिले।
भोपाल:- आज अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी उनके साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता कुरवाई के पिकलोन में हुई घटना के मृतक हरप्रसाद अहिरवार के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।। ग्राम पिकलोन में अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति हरप्रसाद अहिरवार व उसके परिवार के साथ कुछ सवर्णों के द्वारा मारपीट की। आरोपियो के द्वारा जमीन रविदास व शिवपर्वती मंदिर की जमीन की बाउंड्री को लेकर हरप्रसाद अहिरवार की हत्या कर दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी के नेतृत्व मृतक हरप्रसाद अहिरवार के परिजनों से मिले एवं घटना की एसपी महोदय से विस्तृत चर्चा हुई मौके पर घटना की जांच कर रहे डीएसपी श्री सौरभ तिवारी जी क्षेत्र के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे
जिसको लेकर डी.एस.पी. श्री सौरभ तिवारी, कुरवाई टी आई श्री विजेंद्र मस्कोले, आदि प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की चर्चा क हुई। तथा पीड़ित परिवार से घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अहिरवार समाज संघ हमेशा तत्पर साथ रहेगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर देवंद सूर्यवंशी जी , राष्ट्रीय कार्यालयीन सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश अजय अहिरवार , संभागीय अध्यक्ष महाराज सिंह सुयावंशी , विदिशा जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार, कुरवाई ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह अहिरवार , संभागीय सदस्य संतोष अहिरवार, राधेश्याम अहिरवार, गंजबासौदा नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर अहिरवार , पठारी तहसील अध्यक्ष भागचंद अहिरवार ,पठारी व कुरवाई के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता घटनास्थल पर मौजूद रहे।
Thursday, March 25, 2021
अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का किया गया गठन।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। सुठालिय...









