7 मार्च 2021 को राजगढ़ जिले के सुठालिया में भोपाल संभाग वार्षिक अधिवेशन व संत रविदास जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्यावरा क्षेत्रीय विधायक आदरणीय श्री रामचंद्र दांगी जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी के द्वारा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन/ संचालन अहिरवार समाज संघ सुठालिया कार्यकारिणी के द्वारा किया गया। विशेष व विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री एम एल वर्मा जी , कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री एन एस वर्मा जी , राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री हनुमत बौद्ध जी ,राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ देवेंद्र सूर्यवंशी जी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहिरवाल जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी , प्रदेश महासचिव पूजा चौधरी जी, नशा उन्मूलन अंधश्रद्धा प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अहिरवार जी , युवा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा जी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी अहिरवार जी ,भोपाल संभाग अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी जी , राजगढ़ जिला अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा जी,व मंच अतिथि के रूप में, हेमंत नरवरिया जी ,डॉ राजेंद्र सूर्यवंशी जी, विदिशा जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार जी,कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी अहिरवार जी रायसेन जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद चौधरी जी , ग्वालियर युवा प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष हरिकिशन खरे जी व अन्य पदाधिकारी एवं हजारों सामाजिक बंधु कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में भजन मंडली के द्वारा समाज की बुराइयों को व्यक्त किया गया तथा बालिकाओं ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति को सतर्क रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जी के द्वारा मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को बंद करें करने की बात रखी गई तथा बच्चों को शिक्षा की ओर जाने की बात रखी गई। तथा संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा समाज पर हो रहे अत्याचारों को संगठित रहकर ही इन अत्याचारों को रोका जा सकता है एवं मृत्यु भोज व नशा जैसी आदतों को बंद करने की बात रखी गई। कार्यक्रम में दूर-दूर से हजारों सामाजिक बंधु उपस्थित हुए।
#संत_रविदास_महाराज_जी
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत
#assmp
#सुठालिया


























