Tuesday, March 2, 2021

पहली बार रामगढ़ में मनाई गई संत रविदास जयंती






 नरसिंहगढ़ तहसील के ग्राम रामगढ़ में 28 फरवरी 2021 को प्रथम बार संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक  रामचंद्र दांगी जी रहे और अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ भारत संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगढ निवासी डॉ जगदीश सूर्यवंशी ने की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पूर्व विधायक नरसिंहगढ़ गिरीश भंडारी जी, पूर्व विधायक ब्यावरा पुरुषोत्तम दांगी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़ जसवंत गुर्जर जी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता शिवहारे जी अहिरवार समाज संघ प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डीएसपी एम एल वर्मा जी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ नारायण सिंह वर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ इंजी अजय अहीरवाल जी,  युवा  प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर @devendra_suryavanshi  जी , राष्ट्रीय  कार्यलयीन सचिव व मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश Er Ajay Ahirwar ji,    कपिल अहिरवार , सोलंकी जी पत्रकार, एडवोकेट प्रवीण सक्सेना जी आदि सहित हजारों सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। 

#assmp

#संत_रविदास_महाराज_जी

#अहिरवार_समाज_संघ_भारत

Friday, February 12, 2021

अहिरवार समाज संघ की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई।


 आदरणीय परम सम्मानीय एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत युवाओं के मार्गदर्शक अहिरवार समाज को एक माला में पिरोने वाले महानायक *अहिरवार समाज संघ भारत के  संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ श्री जगदीश सूर्यवंशी जी  व सूर्यवंशी मैडम जी  को मंगलमय वैवाहिक जीवन की 43वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई* 

 भगवान तथागत बौद्ध व रविदास जी से उनके दीर्घायु एवं मंगलमय स्वास्थ्य की कामना करता हूं💐💐💐

   जय श्री रविदास जय भीम🙏


इंजीनियर अजय अहिरवार 

राष्ट्रीय कार्यालयीन सचिव 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश 

अहिरवार समाज संघ भारत

DrJagdish Suryavanshi ji 

#HappyMarriageAnniversary

#erajayahirwar

Saturday, February 6, 2021

मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश इंजीनियर अजय अहिरवार जी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में राष्ट्रीय कार्यालयीन सचिव की जिम्मेदारी मिली*



 *मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश इंजीनियर  अजय अहिरवार जी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में राष्ट्रीय कार्यालयीन सचिव की जिम्मेदारी मिली*

अहिरवार समाज संघ भारत की प्रांतीय बैठक दिनाँक 17/1/2021 के सर्वसम्मति से पारित निर्णय उपराँत इंजीनियर श्री अजय अहिरवार  जी मीडिया प्रभारी मप्र को अतिरिक्त प्रभार के रूप में अहिरवार समाज संघ भारत के कार्यालयीन सचिव के पद की राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई ।नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यालयिन सचिव  जी को सभी प्रांतों के पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई। युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र सूर्यवंशी जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश इंजीनियर अजय अहिरवाल जी ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान आर डी वर्मा जी, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एम एल वर्मा जी ,कार्यवाहक अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा जी ,राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी रामनारायण एरवाल जी , राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता सूर्यवंशी जी , पंकज अहिरवार दुर्गा प्रसाद चौधरी कृष्णा चौधरी अंकित गोलियां भरत अहिरवार , बबलू अहिरवार ,संजय गोलिया ,अभिषेक गोलियां, सुनील बामने, हेमा चौधरी , शशि अहिरवार ,गंगा राम अहिरवार, संतोष चौधरी, जितेंद्र अहिरवार , किशन अहिरवार भेरू लाल  अहिरवार , जम्मयजय घायल ,मिथिलेश कैमरे,प्रदीप अहिरवार ,अवध नारायण गौतम,आदि पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई  कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से  दी गई।

Sunday, January 17, 2021

अहिरवार समाज संघ की मध्यप्रदेश शाखा के नवनियुक्त व पदोन्नत पदाधिकारियों का शपथ समारोह व बैठक हुई संपन्न।



 भोपाल- 17 जनवरी 2021 को गांधी भवन जयप्रभा हाल में अहिरवार समाज संघ की मध्यप्रदेश शाखा में  नवनियुक्त व पदोन्नत पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश भर के सभी जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे नीमच मंदसौर छतरपुर भोपाल होशंगाबाद रायसेन टीकमगढ़ आदि जिलों  से लोग उपस्थित हुए तथा अहिरवार समाज संघ की  आय व्यय व सदस्यों की जानकारी दी । तथा नवनियुक्त प्रांतीय ,संभागीय ,जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी के समक्ष शपथ ग्रहण की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल  वर्मा जी , कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री एन एस वर्मा जी ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहीरवाल जी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी आदि लोगों ने शपथ ग्रहण की। जिसमें राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ देवेंद्र सूर्यवंशी जी ,राष्ट्रीय सचिव व  मध्य प्रदेश प्रभारी श्री हनुमत बौद्ध जी , पंकज अहिरवार, सुरेन्द्र सिंह बौद्ध , हरि प्रसाद चौधरी, किशन अहिरवार ,परसराम अहिरवार ,भगवत अहिरवार ,धनराज निर्सले , प्रदीप अहिरवार आदि लोग उपस्थित हुए। उपस्थित हुए सभी लोगों ने अहिरवार समाज संघ की शपथ में मृत्यु भोज नशा मुक्ति रूढ़िवादी परंपरा बंद करने का संकल्प लिया।

Sunday, January 10, 2021

अहिरवार समाज संघ का सतना में जिला अधिवेशन संपन्न हुआ।

 





अहिरवार समाज संघ का आज सतना में जिला अधिवेशन हुआ जिसमें धम संगीत समिति द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई अतिथियों का  स्मृति चिन्ह देकर  सम्मानित किया गया वहीं  प्रतिभावान छात्रों को भी  प्रशस्ति पत्र  देकर  प्रोत्साहित किया गया मध्य प्रदेश शासन के पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री रामखेलावन पटेल विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पूर्व महापौर लल्लू लाल सतनामी कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार प्रांतीय सचिव कार्यक्रम आयोजक आर एल साकेत कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी द्वारा की गई स्थानीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय छात्र संघ युवा प्रकोष्ठ प्रभारी देवेंद्र सूर्यवंशी प्रांतीय समन्वय समिति सदस्य महाराज सिंह सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष अजाक्स  छात्र संघ यादवेंद्र कुमार साकेत सुनील चौधरी महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कविता बौद्ध आर एल नरेंद्र राजवंशी रवि अहिरवार रविदासिया धर्म संगठन के रामपाल सिंह जनसंपर्क अधिकारी एलपी करोसिया अहिरवार समाज के सतना जिला अध्यक्ष अमृतलाल रवि कार्यक्रम के संचालक आर्यन सागर राजेंद्र चौधरी सुनील साकेत नरेंद्र राजवंशी रवि अहिरवार आदि लोग उपस्थित रहे

Monday, December 21, 2020

*अहिरवार समाज संघ द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री प्रभुराम चौधरी जी का स्वागत सम्मान समारोह संपन्न हुआ।*


दिनांक 20 दिसंबर 2020 को अहिरवार समाज संघ द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं  *आदरणीय डाक्टर प्रभुराम चौधरी जी स्वास्थ्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन* का स्वागत सम्मान समोरह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का बड़े भैया इंजीनियर अजय अहीरवाल जी द्वारा सफल संचालन किया ।कार्यक्रम मे *सम्मानीय संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डाक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी*,   ,डाॅ विजय नंदमेर जी  ,डाॅ एल डी अहिरवार जी ,डी एस पी एम एल वर्मा जी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, डाॅ मदन लाल चौहान जिला पंचायत उपाध्यक्ष उज्जैन,हनुमंत बौद्ध जी , हेमंत नरवरिया जी , डाॅ आर कुमार डिप्टी डायरेक्टर जी, देवेंद्र सूर्यवंशी जी राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी ,हेमंत नरवरिया जी ,इंजीनियर अजय अहिरवार प्रदेश मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश,मानसिंह मेहरा संभागीय अध्यक्ष अजाक्स होशंगाबाद, नाथन सिंह महोबिया अशोकनगर, बबलू अहिरवार विदिशा, हरिप्रसाद चौधरी रायसेन , सुरेन्द्र बौद्ध सीहोर, नारायण सिंह वर्मा राजगढ , अवध नारायण गौतम जी ,महाराज सिंह सूर्यवंशी जी , संगीता गोलिया जी , नीलम चौधरी जी , प्रदीप कुमार अहिरवार संभागीय सचिव गाडरवाड़ा, धर्मेंद्र वर्मा जी , हेमंत चौधरी जी ,s s बमोरिया  जी, संतोष चौधरी रायसेन ,ओमप्रकाश अहिरवार भोपाल, बंटी अहिरवार भोपाल,देशराज वर्मा, महेश नंदमेहर अनुसूचित जाति कांग्रेस जिला अध्यक्ष भोपाल,एंव सैकडो समाजिक बंधू उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं का बहुत-बहुत आभार।🙏🙏

Monday, December 14, 2020

जिला स्तरीय प्रतिभाशाली सम्मान समारोह अधिवेशन छतरपुर संपन्न हुआ।







 जिला स्तरीय प्रतिभाशाली सम्मान समारोह अधिवेशन छतरपुर संपन्न हुआ।

भोपाल :-  दिनाक 13/12/2020 को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अधिवेशन छतरपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिस में मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी  उपस्थित हुए। तथा विशेष अतिथि के रूप में युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर देवंद्र सूर्यवंशी , प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय अहिरवार , संभाग संगठक भोपाल महाराज सिंह सूर्यवंशी , सागर संभाग  अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अहिरवार , सागर सुरक्षा प्रभारी  पी एल अहिरवार , सागर युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रितेश रोहित, निवाड़ी जिला अध्यक्ष एन के अहिरवार ,सागर से डॉक्टर राजाराम अहिरवार आदि लोग कार्यक्रम में सम्मलित हुए । सबप्रथम  बाबा साहब व बौद्ध जी की फोटो पर माल्यार्पण किया गया तथा अधिवेशन में  सभी महानुभाव के द्वारा अपनी अपनी बात रखी गई  । व  प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।  एवम अहिरवार समाज संघ की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम कि अध्यक्षता एडवोकेट  शकुंतला अहिरवार (महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष)व जिला अध्यक्ष हरगोविंद अहिरवार उर्फ मंत्रीभैया(युवा प्रकोष्ठ)द्वारा की गई। जिसमें अहिरवार समाज संघ छतरपुर में समाज के मुख्य रूप से उपस्थित रहे, अनिल कुमार अहिरवार लवकुनगर, देवीदीन अहिरवार , देवीदयाल अहिरवार, नानूराम दादा, भागवती अहिरवार वाबूलाल अहिरवार पहरा, रविशंकर,राहुल, प्रकाश, संतोष, हरिचरण अहिरवार, गोविंद अहिरवार राजनगर प्रमोद आर्य , सीताराम,मनोज, धर्मेन्द्र, मोतीलाल, राजेन्द्र अहिरवार, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।

 अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।  सुठालिय...