Tuesday, March 1, 2022

अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।


 अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। 

सुठालिया:- दिनांक 27 फरवरी दिन रविवार दोपहर 12:00 बजे से अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में बूढ़ा महादेव के पास सुठालिया जिला राजगढ़ में  संगठन के लोगों के द्वारा 8 बीघा जमीन खरीदी जिस पर संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वी जयंती का आयोजन संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र दांगी जी व विशेष अतिथि पूर्व विधायक माननीय नारायण पवार जी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन लोधी जी, कार्यवाहक  प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा जी ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमल सिंह अहिरवार जी , प्रदेश कोषाध्यक्ष पर्वत सिंह अहिरवार जी, कन्हैया लाल वर्मा जी वरिष्ठ समाजसेवी एवं बैंक प्रबंध, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी , विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र वर्मा जी युवा प्रकोष्ठ प्रांतीय ,राजगढ़ जिला अध्यक्ष बापूलाल वर्मा जी , भोपाल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष व मिशनरी गायक राजू भारतीय जी, बालू सिंह वर्मा जी संभाग सचिव भोपाल व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

  सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास जी महाराज एवं भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सूर्यवंशी जी ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश व जिले का यह पहला स्थल जो  समाज के लोगों ने अपने पैसों से 8 बीघा जमीन खरीदी है इस पर समाज संत शिरोमणि रविदास गुरुद्वारा व रोजगार प्रशिक्षण स्थल खोलेगा और और समाज को नशा मृत्युभोज  व अन्य कुरीतियों को बंद करने को कहा गया तथा संघ की शपथ ग्रहण कराई गई । वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दांगी जी ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ कहा रविदास जी संतो के संत थे उनकी दी हुई अमृतवाणी की प्रेरणा से आज समाज उचाइयो पर पहुंच रहा है और कहा सूर्यवंशी जी ने जो शपथ दिलाई उसमें सभी कुप्रथाओं को बंद करने व उनमें ऐसी सभी बातों का समावेश है जो समाज के हित के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में रोडमल वर्मा जिला संगठक, विक्रम सिंह अहिरवार जिला उपाध्यक्ष ,नेनकराम अहिरवार जिला उपाध्यक्ष, रमेश अहिरवार जिला सचिव ,बाबूलाल अहिरवार तलेन जिला उपाध्यक्ष, प्रेम नारायण तिल्लौरे कुरावर जिला उपाध्यक्ष ,सुरेश वर्मा , ,राधेश्याम अहिरवार (पटवारी ), राजू अहिरवार, रीना अहिरवार, कैलाश वर्मा, संदीप वर्मा व अन्य पदाधिकारी गण और समस्त ग्रामवासी घाट बरोदिया उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का कैलाश वर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

#अहिरवार_समाज_संघ_भारत #रविदास_जयंती #सुठालिया #राजगढ़

अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।


  बीना:- दिनांक 27 फरवरी दिन रविवार दोपहर 12:00 बजे अहिरवार समाज संघ भारत की शाखा बीना के ग्राम घाट बरोदिया में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 645 वी जयंती का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष माननीय एम.एल. वर्मा रिटायर्ड पूर्व डीएसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एम.के.नवैया जिला योजना अधिकारी साथ ही विशेष अतिथि पूरन पटेल विशिष्ट अतिथि रामप्रसाद अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष,संरक्षक आर.पी. रोहित,वीरेंद्र राजोरिया युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, शिवकुमार युवा उपाध्यक्ष आदि


 सभी ने संतो के साथ सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास महाराज एवं भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात उपस्थित सभी संतो एवं अतिथियों को तिलक फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री वर्मा जी ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि शहर में कई संगठन सक्रिय हैं लेकिन हमें सामाजिक कार्यक्रमो में एकता का परिचय देते हुए एक साथ खड़े होना चाहिए वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नवैया जी ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ"मन चंगा तो कठौती में गंगा"कथन को संत जी ने सत्य करके दिखाया है कार्यक्रम में उपस्थित निकिता अहिरवार घाट बरोदिया ने समिति के राजेंद्र,बबलू,मनोहर,राजू ,सोनू ,संजू ,मनीष,अभिषेक,पूरन,रोहित,विजय,भारत,लाखन,कैलाश,प्रेम,घनश्याम,भारत,नंदकिशोर, सुकलाल,ऋषिराज आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं को नशा मुक्ति रहने के लिए महापुरुषों के समक्ष संकल्प दिलाकर भविष्य में नशा न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम संयोजक दशरथ कुमार अहिरवार संभागीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव एवं उपस्थित संत श्री हरिदास महाराज सतोरिया,संत रामलाल दास गढ़ौली,संत पंचम दास जी पड़रिया,दादा किशनलाल नवैया,मिट्ठू लाल, सुकलाल,सुरेंद्र ठेकेदार उपाध्यक्ष,सूरज ठेकेदार,लक्ष्मण  अहिरवार,राजेंद्र गौतम,सुनील रोहित एवं समस्त ग्रामवासी घाट बरोदिया उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियों का सुकलाल अहिरवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

#अहिरवार_समाज_संघ_भारत #रविदास_जयंती #बीना #सागर

अहिरवार समाज संघ के 22वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ


 


 

अहिरवार समाज संघ के 22 वें स्थापना दिवस के सु- अवसर पर आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 14 जनवरी 2022 को मिलन गार्डन भोपाल में रखा गया जिसमें प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व संघ के पदाधिकारियों और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा मृत्यु भोज बंद करने वाले लोगों को  प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  स्वास्थ्य मंत्री व अहिरवार समाज संघ के संरक्षक आदरणीय डॉक्टर प्रभुराम चौधरी जी ,वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व राज्यसभा सांसद दादा नारायण केसरी जी, रैगांव विधायक कल्पना वर्मा जी ,भोपाल डिप्टी कलेक्टर श्रीमती श्रीमती निशा बांगरे जी ,पूर्व आई जी लखनलाल बौद्ध जी ,भिखुड़ी संघमित्रा जी , डॉक्टर रमा पांचाल जी ,शरद कुमार कुमरे जी , कांग्रेस प्रवक्ता व ब्राह्मण समाज प्रतिनिधि केलू उपाध्याय जी रियाज भाई व संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी, राष्ट्रीय सचिव श्री हनुमंत सिंह सिंह जी , राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सूर्यवंशी जी, मध्य प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डीएसपी एम एल वर्मा जी कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष  इंजीनियर अजय अहीरवाल जी ,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रानी अहिरवार जी ,मध्य प्रदेश लीगल सेल प्रभारी श्रीमती अनीता सिंह जी व अंधश्रद्धा उन्मूलन प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अहिरवार जी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी व अन्य प्रदेश पदाधिकारी और  सभी जिलों से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 #अहिरवार_समाज_संघ_22वां_स्थापना_दिवस

Saturday, January 8, 2022

अहिरवार समाज संघ के तत्वाधान में भोपाल डिप्टी कलेक्टर को छात्रों की छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता राशि के आवंटन को लेकर ज्ञापन सौंपा।


आज अहिरवार समाज संघ के तत्वाधान में भोपाल डिप्टी कलेक्टर महोदया श्रीमती निशा बांगरे जी को मुख्यमंत्री महोदय के नाम छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता राशि आवंटित करने के लिए ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन सौंपते समय अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अजाक्स छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष बड़े भैया देवेंद्र सूर्यवंशी जी ,राष्ट्रीय कार्यालय सचिव  व मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी, भोपाल जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजू भारतीय जी ,मुरैना छात्र संघ जिला अध्यक्ष दिनेश दंडोतिया जी और अन्य साथी उपस्थित रहे।


#इंजीनियर_अजय_अहिरवार #erajayahirwar #अहिरवार_समाज_संघ_भारत 


 

 

Tuesday, January 4, 2022

अहिरवार समाज संघ द्वारा माता सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई।


  दिनांक 3 जनवरी 2022 को महिला प्रकोष्ठ अहिरवार समाज संघ इकाई बरेली के तत्वधान में अंबेडकर भवन बरेली में प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी की 191 वी जयंती मनाई गई।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-- रायसेन जिला अध्यक्ष सम्मानीय हरिप्रसाद चौधरी जी रहे ।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता-- अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी मध्य प्रदेश सम्मानीय हनुमत सिंह बौद्ध जी द्वारा की गई।

  कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ बरेली तहसील अध्यक्ष श्रीमती सावित्री नरवरिया जी एवं तहसील पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती परिहार जी, श्रीमती हरि बाई अहिरवार जी, श्रीमती मंगो बाई नोनेरिया एवं समस्त महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

      विशेष अतिथि--रायसेन जिला सचिव श्री पीएस नरवरिया जी, श्री पोहप सिंह नोनेरिया जी, श्री मांगीलालजी जनपद सदस्य, श्री कनीराम जी छीद, श्री राजा राम धोखेड़ा, श्री प्रभु राम गगनवाड़ा, श्री जगराम कुचबाड़ा ,श्रीमती काशीबाई  त्रिपालिया, श्रीमती मंगो बाई नोनेरिया, श्रीमती केसरबाई बम्होरिया, श्रीमती देवकी बाई परिहार, श्रीमती श्रद्धा बौद्ध, श्री ठाकुर दास भिलाड़िया श्री प्रभु दयाल भिलाड़िया, श्री धीरज सिंह बुद्ध नगर।

आमंत्रित अतिथि---धौलसिरि से श्री रेवाराम श्री नेतराम, कुचवाड़ा--श्री नन्हेलाल श्री लक्ष्मी नारायण श्री बारेलाल, सतवन--श्री सुरेश कुमार श्री शिवदयाल श्री अखिलेश कुमार श्रीमती मुन्नी बाई श्री नरेंद्र , छीद--श्री भगवत सिंह श्री हरिप्रसाद श्री धन सिंह श्री बड़े वीर, श्रीमती राधाबाई श्रीमती कमला बाई श्रीमती इंदिरा बाई श्रीमती सुनीता भाई श्री तम्मती शांति भाई श्रीमती प्रेम बाई, बौद्ध नगर--श्री बलिराम श्री नेतराम श्री सुप्यार श्री अभिषेक श्री गोविंद श्री अनुज श्री शिवकुमार श्री नर्मदा प्रसाद, ---श्री प्रभु दयाल श्री ठाकुर दास श्री हरिकेश सिंह सुप्यार, श्री लक्ष्मी नारायण श्री सरदार सिंह श्री हमीर सिंह भोडिया श्री साहब सिंह तहसील सचिव श्री गंगाराम श्री दीपक सिंह, अन्य ग्रामीण जन तथा मातृशक्ति की गौरवमई उपस्थिति रही।

    अध्यक्षीय भाषण में राष्ट्रीय सचिव श्री बौद्ध जी ने कहा कि मातृ शक्ति के शिक्षित व जागरूक होने से ही समाज व राष्ट्र का सर्वांगीय विकास संभव है।

   मुख्य अतिथि श्री चौधरी जी ने बताया कि माता सावित्री फुले के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं।

  समर्पित कर्मठ जुझारू जिला सचिव श्री नरवरिया जी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी के आंदोलन को हमें घर-घर तक पहुंचाना है।

   माता सावित्रीबाई फुले के सिद्धांतों पर चलने वाली महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष श्रीमती सावित्री नरवरिया जी ने कहा कि माता बहने अपनी शक्ति को पहचानें और माता सावित्रीबाई फुले के पद चिन्हों पर चलकर समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करें।

   कार्यक्रम का सफल संचालन रायसेन जिले के डायनामिक जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार चौधरी जी द्वारा किया गया।

Monday, November 8, 2021

ग्राम ग्रहणी में हुए खूनी संघर्ष मैं अहिरवार समाज के निर्दोष लोगों को फंसाया जाने पर निष्पक्ष जांच कराने को लेकर अहिरवार समाज संघ ने सौंपा विदिशा पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन।


अहिरवार समाज संघ जिला विदिशा जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार के नेतृत्व में आज एक ज्ञापन सौंपा जिसमें घटना की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर  विदिशा पुलिस अधीक्षका मोनिका शुक्ला जी को ज्ञापन सौंपा ।जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार जी ने कहा है आरोपियों को सजा होना चाहिए लेकिन निर्दोष लोगों को ना फसाया जाए इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए । इस मौके पर संघ के विदिशा जिलाध्यक्ष बबलू अहिरवार, जिला कोषाध्यक्ष डॉ राजेश अहिरवार, जिला महासचिव डॉ मोहन मांडले,  युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मणिभाई अहिरवार, प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश अहिरवार , आशाराम अहिरवार,भीम आर्मी नटेरन ब्लॉक अध्यक्ष माखन सिंह अहिरवार, भीम आर्मी शमशाबाद तहसील अध्यक्ष चरण सिंह अहिरवार व अहिरवार समाज संघ एवं भीम आर्मी के अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए

अहिरवार समाज संघ ने मनाया विद्यार्थी दिवस-


      दिनांक 7 नवंबर 2021 को अहिरवार समाज संघ ने कस्बा प्रतापगढ़ तहसील सिलवानी जिला रायसेन में विद्यार्थी दिवस मनाया क्योंकि इसी दिन 7 नवंबर सन 1900 को परम पूज्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी पहली बार स्कूल गए थे।
        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय संरक्षक व कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री माननीय डॉ प्रभुराम चौधरी जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय ठाकुर रामपाल सिंह जी व भोपाल संभागीय संयुक्त सचिव सम्मानीय एम एल बघेल जी रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी मध्य प्रदेश सम्मानीय हनुमत सिंह बौद्ध जी द्वारा की गई।
  कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में रायसेन जिला संगठक श्री करोड़ी लाल , जिला संयुक्त सचिव श्री रघुवीर सिंह, बरेली  तहसील सचिव श्री साहब सिंह , श्री पोहप सिंह।
   विशेष आमंत्रित श्री रामगोपाल श्री प्रदीप कुमार श्री कन्हैया लाल, यादराम श्री संतोष कुमार, शिवदयाल अहिरवार, जसवंत सिंह ,रामगोपाल अहिरवार, दुर्गा प्रसाद अहिरवार  भोले प्रसाद चंद्र प्रसाद अंतराम अहिरवार, विश्राम बैरवा ,रामसेवक, नेतराम, गजराज जगन्नाथ ,गोपाल अहिरवार ,राधेलाल ,शेर सिंह अमर सिंह ,मुकेश अहिरवा, हीरालाल  ,हरिद्वार मुन्ना लाल अहिरवार, गुड्डू सिंह खुमान सिंह आदि एवं अन्य सामाजिक जनों की उपस्थिति में माननीय प्रभुराम चौधरी मंत्री जी एवं अन्य अतिथियों ने बाबा साहब के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करके बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला और  समाज संपूर्ण   विकास हेतु सभी ने अपने सुझाव दिए अंत में अहिरवार समाज संघ के चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन 21 नवंबर 2021 को रविंद्र भवन भोपाल में सफल बनाने हेतु सभी ने सहयोग की बात की।

अशोकनगर जिले के शड़ोरा थाने के ग्राम मदागन में अहिरवार समाज के लोगों के साथ दबंगो द्वारा मारपीट व हत्या प्रयास की दर्दनाक घटना।

अहिरवार समाज के लोगो ने सिंचाई के लिये पानी देने से मना किया तो, रघुवंशी समाज के लोगों ने  ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का प्रयास किया तथा मारपीट की जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जब FIR के लिये शाडोरा थाना गये तो  पुलिस थाना प्रभारी धाकड़  व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा  पीडतों के साथ मारपीट की गई और अपशब्द कहे।

घटना की जानकारी मिलते ही अहिरवार समाज संघ अशोकनगर  जिले के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री रवि मोहने जी व अन्य पदाधिकारी एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता  पीड़ितों परिवार के पास पहुंचे तथा पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात कर एफ आई आर दर्ज कराई तथा उनको हॉस्पिटल पहुंचाया। तथा  आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की  मांग की एवं थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग  को लेकर चक्का जाम किया। 

यदि पुलिस प्रशासन आरोपियों व पीड़ित के साथ मारपीट करने वाले पुलिस थाना प्रभारी धाकड़ के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो अहिरवार समाज संघ एवं अन्य संगठन धरना आंदोलन चक्का जाम करेंगे। 

#अहिरवार_समाज_संघ_भारत

Wednesday, November 3, 2021

संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी की मूर्ति का ग्राम मगरदा खुरई में हुआ अनावरण।

भोपाल- अहिरवार समाज संघ के खुरई तहसील अध्यक्ष इंजीनियर काशीराम अहिरवार के पूज्य पिता श्री गनपत अहिरवार जी की स्मृति में  ग्राम मगरदा में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का लोकार्पण दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को किया गया जिसके मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री माननीय भूपेंद्र सिंह जी रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी ने की ।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी एम एल वर्मा जी, बीना विधायक महेश राय जी, प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष एन एस वर्मा जी, संभागीय अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी , संभागीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर सुकलाल अहिरवार, सागर जिला अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, बीना ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद अहिरवार , भोपाल जिला अध्यक्ष मिशनरी गायक राजू भारतीय द्वारा गानों के माध्यम से रूढ़िवादी परंपरा एवं नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज जन एकत्रित हुए वहीं पर रैदास भक्तों एवं उपस्थित सुनते  जिओ द्वारा पंचशील कराया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने लोकार्पण के उपरांत सभी साधुओं पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में यूपीएससी की परीक्षा फाइट करने वाली सागर की रितु चौधरी का भी सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सागर जिले व अन्य जिलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समाज बंधु उपस्थित हुए।

Monday, October 11, 2021

चमड़े के नोट व सिक्के चलाने वाले चमरदल महल के राजा की ऐतिहासिक धरोहर हो रही जर्जर।

,

*इटारसी*। सतपुड़ा के जंगलों के बीच तवा बांध की तलहटी किनारे मौजूद राजा चमरदल का ऐतिहासिक किला पुरातत्व विभाग एवं सरकार की उपेक्षा का शिकार है। प्राचीनकाल के गौरवशाली इतिहास एवं चमरदल वंश की यादों को समेटे खड़े इस किले को पर्यटन के नक्शे पर जीवंत कर इसे अच्छा हैरीटेज बनाया जा सकता है, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते यह किला नक्शे से ही गायब है। इस मामले में अहिरवार समाज के कार्यकर्ता अब आगे आए हैं और इस धरोहर को बचाने के लिए मुहिम शुरू करने जा रहे हैं।
*क्या है प्राचीन इतिहास*
इतिहास के जानकार बताते हैं कि तवा नदी पर जहां तवा बांध मौजूद है। उसके पास मेन केनाल नहर के दाईं ओर करीब 20 एकड़ जमीन पर चमरदल राजा का किला मौजूद है, जो पुरातत्व विभाग की अनदेखी के चलते खंडहर में तब्दील हो चुका है। महल के समीप पानी के कुंड एवं बाबड़ी बनी हुई है जो लगभग 50 फीट गहरी थी और रखरखाव न होने से अब विलुप्त हो रही है। प्राचीन बावड़ी के समीप अंदर स्नान कुंड था जहां रानियां स्नान किया करती थीं। इसी कुंड से एक गुप्त रास्ता था जो तवा नदी के उस पार जाता था। नदी के दूसरे पार भी महल व चमाराज्य के अन्य भवन बने हुए हैं अब जिनके अवशेष बचे हैं। चमार राजा ने इस क्षेत्र में लंबे समय तक राज किया था। 400 से 500 वर्ष पहले राजा ने अपने राज्य में चमड़े के नोट व सिक्के चलाए थे, जो राज्य क्षेत्र था उसे चौबीस कहते थे, जिनके अंतर्गत सनखेड़ा सोमलवाड़ा, घांटली गुर्रा सिलारी से सोनतलाई, बिछुआ, मरोड़ा के बीच लगभग 24 गांव रियासत में शामिल थे, इसलिए इसे चौबीसा कहते थे। इन्ही गांव मे मथरे राजा जी के चबूतरे बने इनकी पूजा होती है व उनके वंशज भी रहते है ।
*पारसमणी का जिक्र भी*
किदवंतियों से पता चलता है कि रानी के पास पारसमणि पत्थर था। यदि वह पत्थर लोहे को छू ले तो पारस बन
जाता था तो राजा उस समय लगान के रूप में किसानों से उनके हसिए दातरा लिया करते थे और उसे पारसमणि पत्थर से छूकर पारस बनाते थे। पारसमणि की जानकारी उस समय के लुटेरों को लगी तो उन्होंने राज्य पर हमला कर राजा की हत्या कर दी। रानी ने अपनी जान बचाने के लिए पारसमणि पत्थर लेकर नदी में छलांग लगा दी, लेकिन रानी का कभी पता नहीं लगा सका। जिस जगह रानी नदी में कूदी थी उस जगह पानी बहुत गहरा था और
आज भी बहुत गहरा है। बुर्जुग बताते है कि गहराई इतनी है जितनी एक खाट में रस्सी बुनते हैं। उसके बीस गुना पारसमणि ढूंढने के लिए नदी में लोहे की बढ़ी जंजीर हाथी के पैरों में बांधकर खिंचवाई गई पर लुटेरों को पारसमणि नसीबत नहीं हुई।

रविदास वंश के युवा चाहते हैं कि उनके वंश के चर्चित राजा की इस अहम निशानी को सरकार सहेजने का प्रयास करे। इस जगह संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर किले का जीर्णोद्धार कर इसे हैरीटेज के रूप में विकसित किया जाए। यह जगह अभी वन भूमि में आती है और यहां शानदार पर्यटन स्थल भी विकसित किया जा सकता है। इतिहासकार इस स्थल पर रिसर्च भी कर सकते हैं। रविदास वंश के *इंजीनियर अजय अहिरवाल व* अन्य साथीयो ने किले का निरीक्षण करने के बाद कहा कि हम जल्द ही इस मामले में पर्यटन मंत्री एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान जी से चर्चा करेंगे 

*तवा रिसोर्ट से जुड़ाव*
खास बात यह है कि पर्यटन विभाग का बड़ा पिकनिक स्पॉट तवा रिसोर्ट इसी जगह पर पर्यटन विभाग विकसित कर चुका है। यहां हजारों सैलानी पहुचंते हैं। यदि इस किले को संवारा जाए तो हजारों सैलानी इस ऐतिहासिक।

इंजीनियर अजय अहिरवाल 
प्रदेश अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ युवा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश इटारसी

Sunday, October 10, 2021

ग्राम तूमेंन नगरी में अहिरवार समाज संघ अशोकनगर द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों बंद करने को लेकर संपन्न हुई बैठक।

अशोकनगर जिले के ग्राम तूमैन नगरी में अहिरवार समाज संघ द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें समाज में व्याप्त कुरीतियां अंधविश्वास मृत्यु भोज दहेज प्रथा बाल विवाह आदि  कुप्रथा मिटाने का समाज के करीब  सैकडो लोगों ने अहिरवार समाज संघ की विचारधारा पर चलने की शपथ ली जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी तत्पश्चात सामाजिक बंधुओं द्वारा सामूहिक भोज का प्रबंध भी किया किया।  अहिरवार समाज संघ की मीटिंग की अध्यक्षता  कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रवि मोहने जी द्वारा की गई जिसमें  अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष श्री नथन सिंह महोबिया जी, दीपेंद्र गौरैया जी व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अहिरवार समाज द्वारा ग्राम बरेठा में मृत्युभोज बंद किया व मृत्युभोज बंद करने का संकल्प लिया।


भोपाल - अहिरवार समाज संघ द्वारा विदिशा जिले के कुरवाई तहसील के ग्राम बरेठा में श्री धर्मेंद्र व रामकृष्ण अहिरवार जी के पूजनीय पिता दिवंगत श्री रामप्रकाश अहिरवार जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 10 अक्टूबर 2021 को ग्राम बरेठा में किया गया जिसमें अहिरवार समाज संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ देवेंद् सूर्यवंशी जी ,मध्यप्रदेश  महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अहिरवार जी ,भोपाल संभागीय अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी जी संभागीय सचिव जेपी अहिरवार जी , जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार  जी, कुरवाई ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह अहिरवार जी व जिले तहसील के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा कहा गया कि समाज में मृत्यु भोज एक कुरीति है जिसको हम सभी समाज बंधुओं को बंद करना होगा और समाज को एक नई राह दिखानी होगी जिससे कि समाज का उत्थान और समाज  ऊचे शिखर पर पहुंचे। तथा सभी समाज बंधुओ को अहिरवार समाज संघ की शपथ दिलाई गई तथा कुछ समाज बंधुओं को संघ के रिक्त पदों पर जिम्मेदारी दी गई।



Sunday, October 3, 2021

अहिरवार समाज संघ की गुना जिलास्तरीय मीटिंग सम्पन्न हुई।


भोपाल - अहिरवार समाज संघ  गुना जिले की जिलास्तरीय मीटिंग स्वतंत्रता पार्क गुना में महिला प्रकोष्ठ  जिलाध्यक्ष मीनू मौर्या जी व जिला अध्यक्ष श्री एडवोकेट हीरालाल अहिरवार जी की अध्यक्षता में रखी गई। मीटिंग की शुरुआत अहिरवार समाज संघ के प्रदेश सचिव चंदप्रकाश (बंटी)अहिरवार जी विधायक प्रत्याशी,एवं ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष अशोक जाटव जी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि अहिरवार युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरिकिशन खरे  जी द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर  की गई।
इस मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा मुख्य अतिथियो को माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारीयो एव सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा अहिरवार समाज संघ के विस्तार और समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने आदि पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। 
 वक्ताओं में मुख्य रूप से पार्वती अहिरवार जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य द्वारा बताया गया है कि जिस तरह पुरुष मीटिंग में उपस्थित होते है उसी प्रकार महिलाओं की भी संख्या होना चाहिए।जब तक महिलाओं को आगे लेकर नही आएंगे तब तक समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर नही किया जा सकता है।
चंदप्रकाश (बंटी) अहिरवार जी प्रदेश सचिव विधायक प्रत्याशी द्वारा बताया गया है कि समाज को संघठित होकर समाज के हर परिस्थिति में साथ देना चाहिए।एवं एक दूसरे की मदद की भावना हमारे भीतर होनी चाहिये। 
संभागीय अध्यक्ष अशोक जाटवजी द्वारा सम्बोधित करते हुये कहा गया है कि जितने भी हम समाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं सभी को सामाजिक कुरीतियों को अपने परिवार से दूर करना चाहिए।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि अहिरवार जी ,संभागीय सचिव एडवोकेट रामचरण,जी द्वारा बताया गया है कि हमारे समाज के लोगो को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगो को को जानकारी देना चाहिए जिससे अधिक से अधिक लाभ मिल सके। 
अशोकनगर जिलाध्यक्ष नथन सिंह महोविया जी,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रवि मोहने जीद्वारा बताया है हम सभी को संघठित होने की आवश्यकता है,ओर निस्वार्थ भाव के समाज के साथ रहने की आवश्यकता है।
गुना जिला अध्यक्ष एडवोकेट हीरा लाल अहिरवार ,जी द्वारा बताया गया है कि सभी को एक दूसरे की मदद की भावना से काम करना चाहिए एवं गुना कार्यकारणी का सदस्यों के नाम की घोषणा की गई।
युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सन्देश बिशोरिया जी, ब्लॉक अध्यक्ष चाचौड़ा हेमराज खरे जी,कुंभराज तहसील अध्यक्ष चन्दन सिंह जी आदि वक्ताओं द्वारा संघठन को मजबूत बनाने और समाज को एकजुट होकर समाज के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने की बात कही, 
बैठक में ग्वालियर संभाग के गुना जिले, अशोकनगर जिले व अन्य जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदस्यगण उपस्थित हुए। 
वही कार्यक्रम का संचालन संभागीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरिकिशन खरे जी द्वारा किया गया एवं सम्बोधित करते हुए बाबा साहब एव सन्त शिरोमणि श्री रविदासजी के विचारों पर चलने ओर शिक्षा लिये प्रेरित किया जिस समाज की कल्पना हम कर रहे है वो शिक्षा के बिना संभव नहीं है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को मुख्य अतिथियो द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी को बधाई दी।
मीटिंग में मुख्य रूप से समाज के बड़ी ही संख्या में पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
अंत मे कार्यक्रम का आभार महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीनू मौर्या जी ने उपस्थित सभी लोगो  का आभार व्यक्त किया।

Monday, September 27, 2021

अहिरवार समाज संघ भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई

भोपाल- अहिरवार समाज संघ भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 26 सितंबर 2021 को भोपाल के गांधी भवन में आयोजित की गई जिसमें अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी , राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी श्री सिंह बौद्ध जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कमल सिंह अहिरवार जी , मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी (पूर्व डीएसपी ),कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री एन एस वर्मा जी, राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी  डॉक्टर देवेंद्र सूर्यवंशी जी ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहिरवाल जी, मध्य प्रदेश लीगल सेल प्रभारी एडवोकेट अनीता सिंह जी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पर्वत सिंह अहिरवार जी , राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व  मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी बैठक मुख्य रूप से उपस्थित हुए जिसमें राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन और समाज पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा की । तथा सभी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में अपने सुझाव रखे  तथा समाज पर हो रहे अन्याय अत्याचारो पर अपनी बात रखी तथा सभी की सहमति से राष्ट्रीय प्रांतीय कार्यकारिणी समिति ने  नवंबर  में  राष्ट्रीय अधिवेशन करने की घोषणा की तथा अधिवेशन में सभी पार्टी के प्रमुखों व उनके प्रतिनिधियों को अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने का निश्चय किया एवं सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई व रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई व अंत में अहिरवार समाज संघ की शपथ ग्रहण कराई गई। राष्ट्रीय बैठक में सभी प्रांतों, संभागों , जिलों के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित हुए । #अहिरवार_समाज_संघ_भारत

Wednesday, September 8, 2021

अहिरवार समाज संघ भारत की मध्यप्रदेश शाखा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग संपन्न हुई।



भोपाल:- अहिरवार समाज संघ भारत की मध्यप्रदेश शाखा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग 7 सितंबर 2021 को शाम 8:00 बजे से 10:00 बजे तक रखी गई। मीटिंग का आयोजन व संचालन राष्ट्रीय कार्यालय सचिव इंजीनियर अजय अहिरवार जी के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से  राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी श्री हनुमत सिंह बौद्ध  जी, राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री आर एस वर्मा जी ,प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी पूर्व डीएसपी,  कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री एन एस वर्मा जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजीनियर अजय अहिरवाल जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पर्वत सिंह अहिरवार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री  किशन अहिरवार जी , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री धर्मेन्द्र वर्मा जी उपस्थित हुए। राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी जी ने कहा कि हमारे समाज पर हो रहे हैं अन्याय अत्याचारों को  खत्म करने के लिए हम सभी को ग्राम की ओर चलो अभियान को बढ़ावा देना होगा और  ग्रामीण इलाकों की कार्यकारिणी बनानी होगी जिससे उनकी समस्याओं को लेकर  शासन प्रशासन को अवगत करा कर निराकरण कर सके। राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी जी ने कहा कि  समाज में अगर कोई अत्याचार होता है तो उस पर मुकदमा दर्ज कराते हुए अपने आखिरी न्याय तक उससे संघर्ष करें और कभी उसके साथ समझौता ना करें । और  जो भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं उनका राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मान तथा उनके कार्यों को रिकॉर्ड में दर्ज कर रखा जाएगा।  मीटिंग में सभी संभाग, जिला ,तहसील ब्लाक अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण जुड़े जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्रों की समस्याओं व उन पर हो रहे कार्यों  से अवगत कराया।

Sunday, August 1, 2021

अहिरवार समाज संघ भारत की राष्ट्रीय स्तरीय वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय अधिवेशन 2021 के संबंध में संपन्न हुई।


भोपाल:- आज अहिरवार समाज संघ भारत की राष्ट्रीय स्तरीय वर्चुअल मीटिंग राष्ट्रीय अधिवेशन 2021 के संबंध में रखी गई थी जिसमें अहिरवार समाज संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी मुख्य रूप से उपस्थित हुए और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी व मध्यप्रदेश ,राजस्थान,दिल्ली,छत्तीस गढ़ ,उत्तरप्रदेश ,गुजरात व अन्य  प्रांतों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य प्रदेश पदाधिकारी व विभिन्न संभागों के संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष व अन्य सभी पदाधिकारी  उपस्थित रहे। जिन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर अपने अपने सुझाव व्यक्त किए जिसमें मध्यप्रदेश  व अन्य राज्यो के अधिकतर पदाधिकारियों ने भोपाल में राष्ट्रीय अधिवेशन 2021 भोपाल में किए जाने का सुझाव दिया और राजस्थान के पदाधिकारियों ने कोटा में राष्ट्रीय अधिवेशन 2021 किए जाने का भी सुझाव रखा । तथा तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया और सभी ने अपने सुझाव दिए कि  अधिवेशन में समाज की मुख्य मांगों को रखा जाएगा जाए तथा उन मांगों को पूरा  कराया जाए इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। 
राष्ट्रीय स्तरीय वर्चुअल मीटिंग में उपस्थित होकर राष्ट्रीय अधिवेशन 2021 के लिए अपने सुझाव रखने वाले सभी पदाधिकारियों  राष्ट्रीय, प्रांतीय ,संभागीय, जिला , तहसील ब्लाक स्तरीय अध्यक्षों व अन्य  पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ता का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Thursday, July 22, 2021

अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात ।

अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल को बोधि वृक्ष (पीपल) भेट करते हुए।
भोपाल:- आज महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल जी से अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। अजाक्स छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी ने महामहिम जी को बोधि वृक्ष (पीपल) देकर स्वागत किया। छात्र संघ ने 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र सोप कर बिंदुवार चर्चा की। महामहिम राजपाल महोदय ने जल्द ही समस्यो का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ  देवेन्द्र सूर्यवंशी, हेमन्त सिंह, इंजीनियर अजय अहिरवार उपस्थित रहे।
अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग  की समस्याओं के निराकरण हेतु 20 बिंदुओं पर मांग पत्र सौंपा-
1 .मध्यप्रदेश शासन में बैकलॉग के एक लाख से अधिक रिक्त पदों को एक माह में भर्ती करें।
2 .एससी एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति शीघ्र प्रदान की जाए।
3.आवास सहायता भत्ता योजना की राशि संपूर्ण मध्यप्रदेश में छात्रों को आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई है तत्काल आवास सहायता भत्ता योजना की राशि प्रदान की जाये।
4.अनुसूचित जाति वर्ग कन्या आश्रम एवं बालक आश्रम संचालित होते थे जिन्हें वर्ष 2016 से बंद कर दिया गया है तत्काल आश्रमों को पुनः चालू किया जाए।
5. अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल  शीघ्र खोला जाए जिससेवंचित छात्र छात्राएं स्कूल - कॉलेज के फॉर्म भर सकें
6. स्कूल शिक्षा/ उच्च शिक्षा का प्राइवेटीकरण बंद किया जाए एकल शिक्षा प्रणाली लागू की जाए।
7. नेमावर जिला देवास में आदिवासी समुदाय के साथ हुए जघन्य अपराध की CBI जांच कराई जाये, दोषियों को फाँसी की सजा दी जाये तथा पीड़ित परिवार को तत्काल शासकीय नॉकरी दी जाए।
8. 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश रहता था। जिसे हाल में राज्य सरकार दुवारा हटा दिया गया। विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाये।
9.अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग पर अत्याचार, बलात्कार, मारपीट करने वालो पर तत्काल कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
 10.मध्यप्रदेश शासन अंतर्गत विश्वविद्यालयो में 100 बिंदु रोस्टर का पालन किया जाए एवं विश्वविद्यालयो    अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कुलपति नियुक्त किए जाए।
11. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकतर विभागों मैं दलित शब्द व हरिजन शब्द का प्रयोग हो रहा है जो 
असंवैधानिक शब्द है ,अनुसूचित जाति शब्द एक संवैधानिक शब्द है इसको सभी विभाग को निर्देशित कर तत्काल लागू किया जाए।
12.राज्य सरकार के विभागों में आउट सोर्स के माध्यम से कर्मचारी अधिकारी को प्राइवेट तौर पर काम करने हेतु रखा जा रहा है इसे बंद किया जाए और नियमित भर्ती की जाए।

आदि बिंदुओं पर चर्चा कर  महामहिम राज्यपाल जी  द्वारा मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।अजाक्स छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ  देवेन्द्र सूर्यवंशी, हेमन्त सिंह, इंजीनियर अजय अहिरवार उपस्थित रहे।

Tuesday, July 20, 2021

गंजबासौदा के लाल पठार पर 11 लोगों के मृतक परिवारों से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष


विदिशा:-  गंजबासौदा के लाल पठार पर कुआं धसकने से हुई 11 लोगों की मौते हुई उनके मृतक परिवारों से अहिरवार समाज संघ  के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी, प्रांतीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी एम एल वर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव इंजीनियर अजय अहिरवार ,भोपाल संभाग अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी मिलने पहुंचे। घटना स्थल पर संभागीय सदस्य संतोष पड़रिया ,जिला अध्यक्ष बबलू  अहिरवार ,कार्यवाहक महिला जिला अध्यक्ष रानी अहिरवार, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीभाई कोषाध्यक्ष डॉ राजेश अहिरवार ,नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर अहिरवार ,ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह अहिरवार, रामप्रसाद दिवाकर आदि लोग  परिजनों से मिले और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार से अधिक से अधिक मुआवजा पीड़ित परिवार जनों को दिलवाया जाएगा एवं रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार से मदद दिलाए जाने के लिए हम प्रयास करेंगे इस दुख की घड़ी में हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे । जिस कुएं में एक 11 लोगों की मौत हुई है उस कुएं की निर्माण एजेंसी की जांच कराई जाएगी जिसमें जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की बात भी कहीं इसके पश्चात गंजबासौदा रेस्ट हाउस में पहुंचकर समाज के लोगों से चर्चा की और पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी ने दी श्रद्धांजलि।


कुरावार:- अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह वर्मा के पूजनीय पिताजी श्री हजारी लाल वर्मा जी की 14 वी पुण्यतिथि का कार्यक्रम  18/7/2021को राजगढ़ जिले के कुरावर तहसील के अम्बेडकर पार्क मैं रखा गया था जिसमें मृत्यु भोज बंद करने वालो व रिटायर शिक्षकों को सम्मानित किया तथा कुरीतियों को बंद करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव इंजीनियर अजय अहिरवार , अंधश्रद्धा उन्मूलन प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अहिरवार , प्रांतीय कोषाध्यक्ष पर्वत सिंह अहिरवार , भोपाल संभाग जिला सचिव जे पी  अहिरवार  ,संभाग उपाध्यक्ष एल पी वर्मा व जिले , तहसील के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता और परिवार जन उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सूर्यवंशी ने कहा कि मृत्यु भोज को बंद करना होगा तथा रूढ़िवादी परंपराओं को जड़ से मिटाना होगा सभी समुचित समाज का विकास होगा तथा हमारी समाज आगे बढ़ेगी।

Sunday, July 18, 2021

अहिरवार समाज संघ कुरवाई ब्लॉक की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

कुरवाई:-:अहिरवार समाज संघ विदिशा जिले की कुरवाई ब्लॉक  के ग्राम  धारु खेड़ी मुडरा मे 18 -7- 2021 बैठक संपन्न हुई समाज के उत्थान के लिए एवं अत्याचार अन्याय के खिलाफ सभी को एकजुट होने का निर्णय लिया तथा हर समाज स्वतंत्र है सब का सम्मान करना चाहिए क्योंकि अब अहिरवार समाज  जाग चुका है अहिरवार समाज संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री शैतान सिंह अहिरवार जी ने बताया की हमारी समाज को अच्छे से रहना चाहिए जो हमारे समाज के व्यक्तियों का सम्मान करेगा हम उस समाज के व्यक्ति का भी सम्मान करेंगे हमारे लिए सर्व समाज बराबर है अत्याचारी की कोई जात नहीं होती  मीटिंग में उपस्थित श्री प्राण सिंह अहिरवार संरक्षक ,कार्यवाहक अध्यक्ष गणेश राम अहिरवार, कोषाध्यक्ष छोटे लाल अहिरवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्ना लाल अहिरवार, ग्रामीण अध्यक्ष लालाराम अहिरवार ,समाजसेवी इंदल सिंह कुरवाई मनोज एरिया के समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अहिरवार समाज संघ का परिवार बनाने का सभी ने संकल्प लिया और बैठक का आभार व्यक्त आदरणीय सरपंच साहब समाजसेवी मजबुत सिंह अहिरवार जी ने  सभी ग्रामीणों को बहुत बहुत धन्यवाद किया।।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत #विदिशा

अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।

 अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।  सुठालिय...