Monday, December 21, 2020
*अहिरवार समाज संघ द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री प्रभुराम चौधरी जी का स्वागत सम्मान समारोह संपन्न हुआ।*
Monday, December 14, 2020
जिला स्तरीय प्रतिभाशाली सम्मान समारोह अधिवेशन छतरपुर संपन्न हुआ।
जिला स्तरीय प्रतिभाशाली सम्मान समारोह अधिवेशन छतरपुर संपन्न हुआ।
भोपाल :- दिनाक 13/12/2020 को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अधिवेशन छतरपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिस में मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी उपस्थित हुए। तथा विशेष अतिथि के रूप में युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर देवंद्र सूर्यवंशी , प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय अहिरवार , संभाग संगठक भोपाल महाराज सिंह सूर्यवंशी , सागर संभाग अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अहिरवार , सागर सुरक्षा प्रभारी पी एल अहिरवार , सागर युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रितेश रोहित, निवाड़ी जिला अध्यक्ष एन के अहिरवार ,सागर से डॉक्टर राजाराम अहिरवार आदि लोग कार्यक्रम में सम्मलित हुए । सबप्रथम बाबा साहब व बौद्ध जी की फोटो पर माल्यार्पण किया गया तथा अधिवेशन में सभी महानुभाव के द्वारा अपनी अपनी बात रखी गई । व प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। एवम अहिरवार समाज संघ की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम कि अध्यक्षता एडवोकेट शकुंतला अहिरवार (महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष)व जिला अध्यक्ष हरगोविंद अहिरवार उर्फ मंत्रीभैया(युवा प्रकोष्ठ)द्वारा की गई। जिसमें अहिरवार समाज संघ छतरपुर में समाज के मुख्य रूप से उपस्थित रहे, अनिल कुमार अहिरवार लवकुनगर, देवीदीन अहिरवार , देवीदयाल अहिरवार, नानूराम दादा, भागवती अहिरवार वाबूलाल अहिरवार पहरा, रविशंकर,राहुल, प्रकाश, संतोष, हरिचरण अहिरवार, गोविंद अहिरवार राजनगर प्रमोद आर्य , सीताराम,मनोज, धर्मेन्द्र, मोतीलाल, राजेन्द्र अहिरवार, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Friday, November 20, 2020
अहिरवार समाज संघ के द्वारा संविधान दिवस मनाने को लेकर गैरतगंज में मीटिंग हुई संपन्न:-
अहिरवार समाज संघ के द्वारा संविधान दिवस मनाने को लेकर गैरतगंज में मीटिंग हुई संपन्न:-
आज दिनांक 20/ 11 /2020 को अहिरवार समाज संघ के तत्वाधान में गैरतगंज तहसील में मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता रायसेन जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद चौधरी जी के द्वारा की गई। मीटिंग के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री हनुमंत बौद्ध जी एवं विशिष्ट अतिथि संभागीय सचिव भोपाल श्री एम एल बघेल जी उपस्थित हुए। तहसील अध्यक्ष श्री धन सिंह अहिरवार, नंदकिशोर अहिरवार , गणेशराम अहिरवार, नारायण सिंह अहिरवार ,देवेंद्र अहिरवार आदि सदस्य और सामाजिक बंधु भी उपस्थित हुए। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य 26 नवंबर को संविधान दिवस को मनाने के उपलक्ष में मीटिंग का आयोजन किया गया था मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि 26 नवंबर को बरेली में संविधान दिवस मनाया जाएगा । जिसमें राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी जी श्री हनुमत बौद्ध जी ने सभी से अनुरोध किया है कि वह संभाग, जिला ,ब्लाक ,तहसील स्तर पर 26 नवंबर को संविधान अंगीकृत दिवस सभी मनाएं।
Monday, November 16, 2020
अहिरवार समाज संघ के द्वारा गांव- गांव में जाकर रूढ़िवादी परंपराओं व कुरीतियों को बंद करने के लिए मीटिंग आयोजित कर चर्चा की ।
अहिरवार समाज संघ की ग्राम स्तर तक की कार्यकारिणी बनाने के लिए विदिशा जिले की तहसील त्योंदा के ग्राम बरोदा एवं सुनेटि ग्रामों में बैठक आयोजित की और नवीन सदस्यता भी दिलाई सभी उपस्थित समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला ।मीटिंग में मुख्य रूप से भोपाल संभाग संगठक एवं प्रांतीय समन्वय समिति सदस्य महाराज सिंह सूर्यवंशी ,रामप्रसाद दिवाकर ,टीकाराम अहिरवार के साथ ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।बैठक में समाज में फैली कुप्रथा और रूढ़िवादी परंपरा को बंद करने एवं सामाजिक भेदभाव खत्म करने पर चर्चा हुई।
जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन गुना 2020 संपन्न हुआ।
दिनाँक 15 नंबम्बर2020 रविवार को जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन अहिरवार समाज संघ जिला गुना के तत्वावधान में आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अहिरवार समाज संघ के संस्थापक एव राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी,बिशेष अतिथि युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र सूर्यवंशी जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी, भोपाल संभाग अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा जी , राधेश्याम अहिरवार जी प्रदेश संगठक, भोपाल संभाग संगठक महाराज सिंंह सूर्यवंशी जी,कुमारी पूजा चौधरी जी प्रदेश महासचिव, श्रीमती पार्वती अहिरवार जी प्रदेश संगठक , युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान श्री आरडी वर्मा जी, उपस्थित हुएवक्ताओं ने संघ को मजबूत ब संघ के प्रचार प्रसार करने और संघ की विचारधारा से जोड़ने को लेकर अपने अपने विचार रखे।डॉ सुर्यवंशी जी द्वारा संघ के मूल उद्देश्ययो एवं नियमावली को बताया गया।मुख्य रूप से वक्ताओं में श्रीमती शशि अहिरवार संभागीय महासचिव,श्री नथन सिंह महोविया अशोकनगर जिलाध्यक्ष,श्री चंद्रप्रकाश (बंटी)पूर्व मंडी अध्यक्ष गुना, कन्हैया राम अहिरवार , मीनू मौर्या, श्री अशोक जाटव जी पूर्व जिला सदस्य,हरिकिशन खरे युवा प्रकोष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष ,श्री भवँर लाल जी कुंभराज तहसील अध्यक्ष,श्री हेमराज खरे चाचौड़ा ब्लॉक अध्यक्ष श्री, गंगाराम जी सरपंचआरोन से ब्लॉक अध्यक्ष,बमोरी से ब्लॉक अध्यक्ष श्री मुरारी लाल अहिरवार, राघोगढ़ से तहसील अध्यक्ष श्री रामरतन जी ,चाचौड़ा तहसील अध्यक्ष बद्री लाल जी,बरिष्ठ समाज सेवी श्री ब्रह्मदास सुर्यवंशी जी,योजना सलाहकार PNB प्रबंधक श्री वीरेंद्र अहिरवार जी ने अपने अपने विचार व्यक्त किया उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारिगण सामाजिक कार्यकर्ता एव समाज बंधु बड़ी ही सँख्या में उपस्थित रहे।
Monday, November 9, 2020
अहिरवार समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न
अहिरवार समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न
नीमच अहिरवार समाज संघ नीमच मंदसौर के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 2020 एवं जिला अधिवेशन जीरन के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ जगदीश जी सूर्यवंशी एव राष्ट्रीय सचिव डॉ हनुमंतसिंह बौद्ध मप्र के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव डॉ देवेंद्र सूर्यवंशी , प्रदेश मीडिया सेल प्रभारी इंजी अजय अहिरवार , भोपाल संभाग संगठक महाराज सिंह सूर्यवंशी। उज्जैन संभाग संयुक्त सचिव किशन अहिरवार जिलाध्यक्ष अध्यक्ष धन्नालाल अहिरवार एड चंपालाल अहिरवार जिला अध्यक्ष उदयराम अहिरवार मदनलाल अहिरवार जगदीश अहिरवार सरपंच की उपस्थिति में संत गुरु रविदास एवं बाबा साहब की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अहिरवार समाज अभी पिछड़ा हुआ हे व्याप्त बुराइयां कुरीतियां प्रचलित हैं जिसे मृत्यु भोज देहज प्रथा प्रमुख रूप से हैं सबको मिलकर मृत्यु भोज बंद करना होगा समाज में बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास करना होगा तब कहीं जाकर समाज में जागृति आएगी आज इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जो प्रतिभावान छात्र छात्राएं है उनसे आग्रह करता हूं अच्छे से अच्छे अधिकारी कर्मचारी बने और समाज एवं अपने देश का नाम रोशन करें इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम में कार्यक्रम में सम्मान में कॉलेज नर्सिंग एव ने 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने 100 छात्र छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया सम्मान किया एवं कोराना काल में अपनी सराहनीय सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया इस मौके पर अहिरवार समाज संघ के नीमच के जिलाध्यक्ष श्री धन्नालाल अहिरवार अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के संयोजक डॉ शंभूलाल अहिरवार भेरूलाल फौजी चंद्रशेखर अहिरवार समरथ अहिरवार प्रधानध्याप शांतिलाल भमावत मंत्री जगदीश अहिरवार वरदीचन्द अहिरवार डॉ शान्तिलाल अहिरवार अमृतलाल अहिरवार अंबालाल अहिरवार मंत्री परसराम अहिरवार ओमप्रकाश अहिरवार दिनेश अहिरवार राकेश अहिरवार अध्यापक सरपंच किशनलाल अहिरवार पार्षद सुखलाल अहिरवार भेरूलाल अहिरवार विनोद अहिरवार पुष्कर अहिरवार बालमुकन्द अहिरवार हरीश अहिरवार हरीश अहिरवार नरेंद्र अहिरवार हेमन्त अहिरवार का सराहनीय सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन किशन अहिरवार एव आनंद अहिरवार ने किया आभार चंद्रशेखर अहिरवार मन्दसौर ने माना
Friday, November 6, 2020
8 नवंबर को जिला कार्यकर्ता अधिवेशन एवं सम्मान समारोह नीमच में आयोजित किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश:-8 नवंबर 2020 को जिला कार्यकर्ता अधिवेशन एवं सम्मान समारोह नीमच के जीरन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी उपस्थित रहेंगे तथा साथ में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे । सभी साथियों से निवेदन है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। सुठालिय...
-
दिनांक 21 मार्च 2021 को अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में *स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजल...
-
7 मार्च 2021 को राजगढ़ जिले के सुठालिया में भोपाल संभाग वार्षिक अधिवेशन व संत रविदास जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न। कार्यक्रम ...
-
अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश की ओर से समाज सुधारक , दलितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मान्यवर कांशीराम साहेब जी की 14 वी पुण्यतिथि पर शत-शत...
















