भोपाल- अहिरवार समाज संघ के खुरई तहसील अध्यक्ष इंजीनियर काशीराम अहिरवार के पूज्य पिता श्री गनपत अहिरवार जी की स्मृति में ग्राम मगरदा में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का लोकार्पण दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को किया गया जिसके मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री माननीय भूपेंद्र सिंह जी रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी ने की ।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी एम एल वर्मा जी, बीना विधायक महेश राय जी, प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष एन एस वर्मा जी, संभागीय अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी , संभागीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर सुकलाल अहिरवार, सागर जिला अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, बीना ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद अहिरवार , भोपाल जिला अध्यक्ष मिशनरी गायक राजू भारतीय द्वारा गानों के माध्यम से रूढ़िवादी परंपरा एवं नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज जन एकत्रित हुए वहीं पर रैदास भक्तों एवं उपस्थित सुनते जिओ द्वारा पंचशील कराया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने लोकार्पण के उपरांत सभी साधुओं पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में यूपीएससी की परीक्षा फाइट करने वाली सागर की रितु चौधरी का भी सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सागर जिले व अन्य जिलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समाज बंधु उपस्थित हुए।
Wednesday, November 3, 2021
Monday, October 11, 2021
चमड़े के नोट व सिक्के चलाने वाले चमरदल महल के राजा की ऐतिहासिक धरोहर हो रही जर्जर।
,
*इटारसी*। सतपुड़ा के जंगलों के बीच तवा बांध की तलहटी किनारे मौजूद राजा चमरदल का ऐतिहासिक किला पुरातत्व विभाग एवं सरकार की उपेक्षा का शिकार है। प्राचीनकाल के गौरवशाली इतिहास एवं चमरदल वंश की यादों को समेटे खड़े इस किले को पर्यटन के नक्शे पर जीवंत कर इसे अच्छा हैरीटेज बनाया जा सकता है, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते यह किला नक्शे से ही गायब है। इस मामले में अहिरवार समाज के कार्यकर्ता अब आगे आए हैं और इस धरोहर को बचाने के लिए मुहिम शुरू करने जा रहे हैं।
*क्या है प्राचीन इतिहास*
इतिहास के जानकार बताते हैं कि तवा नदी पर जहां तवा बांध मौजूद है। उसके पास मेन केनाल नहर के दाईं ओर करीब 20 एकड़ जमीन पर चमरदल राजा का किला मौजूद है, जो पुरातत्व विभाग की अनदेखी के चलते खंडहर में तब्दील हो चुका है। महल के समीप पानी के कुंड एवं बाबड़ी बनी हुई है जो लगभग 50 फीट गहरी थी और रखरखाव न होने से अब विलुप्त हो रही है। प्राचीन बावड़ी के समीप अंदर स्नान कुंड था जहां रानियां स्नान किया करती थीं। इसी कुंड से एक गुप्त रास्ता था जो तवा नदी के उस पार जाता था। नदी के दूसरे पार भी महल व चमाराज्य के अन्य भवन बने हुए हैं अब जिनके अवशेष बचे हैं। चमार राजा ने इस क्षेत्र में लंबे समय तक राज किया था। 400 से 500 वर्ष पहले राजा ने अपने राज्य में चमड़े के नोट व सिक्के चलाए थे, जो राज्य क्षेत्र था उसे चौबीस कहते थे, जिनके अंतर्गत सनखेड़ा सोमलवाड़ा, घांटली गुर्रा सिलारी से सोनतलाई, बिछुआ, मरोड़ा के बीच लगभग 24 गांव रियासत में शामिल थे, इसलिए इसे चौबीसा कहते थे। इन्ही गांव मे मथरे राजा जी के चबूतरे बने इनकी पूजा होती है व उनके वंशज भी रहते है ।
*पारसमणी का जिक्र भी*
किदवंतियों से पता चलता है कि रानी के पास पारसमणि पत्थर था। यदि वह पत्थर लोहे को छू ले तो पारस बन
जाता था तो राजा उस समय लगान के रूप में किसानों से उनके हसिए दातरा लिया करते थे और उसे पारसमणि पत्थर से छूकर पारस बनाते थे। पारसमणि की जानकारी उस समय के लुटेरों को लगी तो उन्होंने राज्य पर हमला कर राजा की हत्या कर दी। रानी ने अपनी जान बचाने के लिए पारसमणि पत्थर लेकर नदी में छलांग लगा दी, लेकिन रानी का कभी पता नहीं लगा सका। जिस जगह रानी नदी में कूदी थी उस जगह पानी बहुत गहरा था और
आज भी बहुत गहरा है। बुर्जुग बताते है कि गहराई इतनी है जितनी एक खाट में रस्सी बुनते हैं। उसके बीस गुना पारसमणि ढूंढने के लिए नदी में लोहे की बढ़ी जंजीर हाथी के पैरों में बांधकर खिंचवाई गई पर लुटेरों को पारसमणि नसीबत नहीं हुई।
रविदास वंश के युवा चाहते हैं कि उनके वंश के चर्चित राजा की इस अहम निशानी को सरकार सहेजने का प्रयास करे। इस जगह संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर किले का जीर्णोद्धार कर इसे हैरीटेज के रूप में विकसित किया जाए। यह जगह अभी वन भूमि में आती है और यहां शानदार पर्यटन स्थल भी विकसित किया जा सकता है। इतिहासकार इस स्थल पर रिसर्च भी कर सकते हैं। रविदास वंश के *इंजीनियर अजय अहिरवाल व* अन्य साथीयो ने किले का निरीक्षण करने के बाद कहा कि हम जल्द ही इस मामले में पर्यटन मंत्री एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान जी से चर्चा करेंगे
*तवा रिसोर्ट से जुड़ाव*
खास बात यह है कि पर्यटन विभाग का बड़ा पिकनिक स्पॉट तवा रिसोर्ट इसी जगह पर पर्यटन विभाग विकसित कर चुका है। यहां हजारों सैलानी पहुचंते हैं। यदि इस किले को संवारा जाए तो हजारों सैलानी इस ऐतिहासिक।
इंजीनियर अजय अहिरवाल
प्रदेश अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ युवा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश इटारसी
Sunday, October 10, 2021
ग्राम तूमेंन नगरी में अहिरवार समाज संघ अशोकनगर द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों बंद करने को लेकर संपन्न हुई बैठक।
अशोकनगर जिले के ग्राम तूमैन नगरी में अहिरवार समाज संघ द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें समाज में व्याप्त कुरीतियां अंधविश्वास मृत्यु भोज दहेज प्रथा बाल विवाह आदि कुप्रथा मिटाने का समाज के करीब सैकडो लोगों ने अहिरवार समाज संघ की विचारधारा पर चलने की शपथ ली जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी तत्पश्चात सामाजिक बंधुओं द्वारा सामूहिक भोज का प्रबंध भी किया किया। अहिरवार समाज संघ की मीटिंग की अध्यक्षता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रवि मोहने जी द्वारा की गई जिसमें अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष श्री नथन सिंह महोबिया जी, दीपेंद्र गौरैया जी व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अहिरवार समाज द्वारा ग्राम बरेठा में मृत्युभोज बंद किया व मृत्युभोज बंद करने का संकल्प लिया।
भोपाल - अहिरवार समाज संघ द्वारा विदिशा जिले के कुरवाई तहसील के ग्राम बरेठा में श्री धर्मेंद्र व रामकृष्ण अहिरवार जी के पूजनीय पिता दिवंगत श्री रामप्रकाश अहिरवार जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 10 अक्टूबर 2021 को ग्राम बरेठा में किया गया जिसमें अहिरवार समाज संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ देवेंद् सूर्यवंशी जी ,मध्यप्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अहिरवार जी ,भोपाल संभागीय अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी जी संभागीय सचिव जेपी अहिरवार जी , जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार जी, कुरवाई ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह अहिरवार जी व जिले तहसील के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा कहा गया कि समाज में मृत्यु भोज एक कुरीति है जिसको हम सभी समाज बंधुओं को बंद करना होगा और समाज को एक नई राह दिखानी होगी जिससे कि समाज का उत्थान और समाज ऊचे शिखर पर पहुंचे। तथा सभी समाज बंधुओ को अहिरवार समाज संघ की शपथ दिलाई गई तथा कुछ समाज बंधुओं को संघ के रिक्त पदों पर जिम्मेदारी दी गई।
Sunday, October 3, 2021
अहिरवार समाज संघ की गुना जिलास्तरीय मीटिंग सम्पन्न हुई।
भोपाल - अहिरवार समाज संघ गुना जिले की जिलास्तरीय मीटिंग स्वतंत्रता पार्क गुना में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मीनू मौर्या जी व जिला अध्यक्ष श्री एडवोकेट हीरालाल अहिरवार जी की अध्यक्षता में रखी गई। मीटिंग की शुरुआत अहिरवार समाज संघ के प्रदेश सचिव चंदप्रकाश (बंटी)अहिरवार जी विधायक प्रत्याशी,एवं ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष अशोक जाटव जी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि अहिरवार युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरिकिशन खरे जी द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इस मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा मुख्य अतिथियो को माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारीयो एव सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा अहिरवार समाज संघ के विस्तार और समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने आदि पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं में मुख्य रूप से पार्वती अहिरवार जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य द्वारा बताया गया है कि जिस तरह पुरुष मीटिंग में उपस्थित होते है उसी प्रकार महिलाओं की भी संख्या होना चाहिए।जब तक महिलाओं को आगे लेकर नही आएंगे तब तक समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर नही किया जा सकता है।
चंदप्रकाश (बंटी) अहिरवार जी प्रदेश सचिव विधायक प्रत्याशी द्वारा बताया गया है कि समाज को संघठित होकर समाज के हर परिस्थिति में साथ देना चाहिए।एवं एक दूसरे की मदद की भावना हमारे भीतर होनी चाहिये।
संभागीय अध्यक्ष अशोक जाटवजी द्वारा सम्बोधित करते हुये कहा गया है कि जितने भी हम समाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं सभी को सामाजिक कुरीतियों को अपने परिवार से दूर करना चाहिए।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि अहिरवार जी ,संभागीय सचिव एडवोकेट रामचरण,जी द्वारा बताया गया है कि हमारे समाज के लोगो को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगो को को जानकारी देना चाहिए जिससे अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
अशोकनगर जिलाध्यक्ष नथन सिंह महोविया जी,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रवि मोहने जीद्वारा बताया है हम सभी को संघठित होने की आवश्यकता है,ओर निस्वार्थ भाव के समाज के साथ रहने की आवश्यकता है।
गुना जिला अध्यक्ष एडवोकेट हीरा लाल अहिरवार ,जी द्वारा बताया गया है कि सभी को एक दूसरे की मदद की भावना से काम करना चाहिए एवं गुना कार्यकारणी का सदस्यों के नाम की घोषणा की गई।
युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सन्देश बिशोरिया जी, ब्लॉक अध्यक्ष चाचौड़ा हेमराज खरे जी,कुंभराज तहसील अध्यक्ष चन्दन सिंह जी आदि वक्ताओं द्वारा संघठन को मजबूत बनाने और समाज को एकजुट होकर समाज के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने की बात कही,
बैठक में ग्वालियर संभाग के गुना जिले, अशोकनगर जिले व अन्य जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदस्यगण उपस्थित हुए।
वही कार्यक्रम का संचालन संभागीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरिकिशन खरे जी द्वारा किया गया एवं सम्बोधित करते हुए बाबा साहब एव सन्त शिरोमणि श्री रविदासजी के विचारों पर चलने ओर शिक्षा लिये प्रेरित किया जिस समाज की कल्पना हम कर रहे है वो शिक्षा के बिना संभव नहीं है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को मुख्य अतिथियो द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी को बधाई दी।
मीटिंग में मुख्य रूप से समाज के बड़ी ही संख्या में पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
अंत मे कार्यक्रम का आभार महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीनू मौर्या जी ने उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।
Monday, September 27, 2021
अहिरवार समाज संघ भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई
भोपाल- अहिरवार समाज संघ भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 26 सितंबर 2021 को भोपाल के गांधी भवन में आयोजित की गई जिसमें अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी , राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी श्री सिंह बौद्ध जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कमल सिंह अहिरवार जी , मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी (पूर्व डीएसपी ),कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री एन एस वर्मा जी, राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सूर्यवंशी जी ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहिरवाल जी, मध्य प्रदेश लीगल सेल प्रभारी एडवोकेट अनीता सिंह जी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पर्वत सिंह अहिरवार जी , राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी बैठक मुख्य रूप से उपस्थित हुए जिसमें राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन और समाज पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा की । तथा सभी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में अपने सुझाव रखे तथा समाज पर हो रहे अन्याय अत्याचारो पर अपनी बात रखी तथा सभी की सहमति से राष्ट्रीय प्रांतीय कार्यकारिणी समिति ने नवंबर में राष्ट्रीय अधिवेशन करने की घोषणा की तथा अधिवेशन में सभी पार्टी के प्रमुखों व उनके प्रतिनिधियों को अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने का निश्चय किया एवं सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई व रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई व अंत में अहिरवार समाज संघ की शपथ ग्रहण कराई गई। राष्ट्रीय बैठक में सभी प्रांतों, संभागों , जिलों के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित हुए । #अहिरवार_समाज_संघ_भारत
Wednesday, September 8, 2021
अहिरवार समाज संघ भारत की मध्यप्रदेश शाखा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग संपन्न हुई।
भोपाल:- अहिरवार समाज संघ भारत की मध्यप्रदेश शाखा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग 7 सितंबर 2021 को शाम 8:00 बजे से 10:00 बजे तक रखी गई। मीटिंग का आयोजन व संचालन राष्ट्रीय कार्यालय सचिव इंजीनियर अजय अहिरवार जी के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी श्री हनुमत सिंह बौद्ध जी, राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री आर एस वर्मा जी ,प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी पूर्व डीएसपी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री एन एस वर्मा जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजीनियर अजय अहिरवाल जी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पर्वत सिंह अहिरवार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री किशन अहिरवार जी , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री धर्मेन्द्र वर्मा जी उपस्थित हुए। राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी जी ने कहा कि हमारे समाज पर हो रहे हैं अन्याय अत्याचारों को खत्म करने के लिए हम सभी को ग्राम की ओर चलो अभियान को बढ़ावा देना होगा और ग्रामीण इलाकों की कार्यकारिणी बनानी होगी जिससे उनकी समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन को अवगत करा कर निराकरण कर सके। राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी जी ने कहा कि समाज में अगर कोई अत्याचार होता है तो उस पर मुकदमा दर्ज कराते हुए अपने आखिरी न्याय तक उससे संघर्ष करें और कभी उसके साथ समझौता ना करें । और जो भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं उनका राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मान तथा उनके कार्यों को रिकॉर्ड में दर्ज कर रखा जाएगा। मीटिंग में सभी संभाग, जिला ,तहसील ब्लाक अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण जुड़े जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्रों की समस्याओं व उन पर हो रहे कार्यों से अवगत कराया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती सुठालिया जिला राजगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। सुठालिय...
-
दिनांक 21 मार्च 2021 को अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में *स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजल...
-
7 मार्च 2021 को राजगढ़ जिले के सुठालिया में भोपाल संभाग वार्षिक अधिवेशन व संत रविदास जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न। कार्यक्रम ...
-
अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश की ओर से समाज सुधारक , दलितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मान्यवर कांशीराम साहेब जी की 14 वी पुण्यतिथि पर शत-शत...